देश

अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से दिया विधायकों को संदेश, कहा-रोजाना अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जाएं

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2024, 01:23 PM IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा कि भले ही वह जेल में हैं, लेकिन दिल्ली के दो करोड़ लोग उनका परिवार हैं और उन्हें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

Image

अरविंद केजरीवाल का संदेश

Arvind Kejriwal Message: दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से एक संदेश भेजकर आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रोजाना जाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। डिजिटल ब्रीफिंग में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा कि भले ही वह जेल में हैं, लेकिन दिल्ली के दो करोड़ लोग उनका परिवार हैं और उन्हें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

पत्नी सुनीता ने सुनाया संदेश

सुनीता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का संदेश देते हुए कहा, हमें सरकारी कामकाज के अलावा उनकी समस्याओं का भी समाधान करना होगा। बता दें कि अब समाप्त कर दी गई दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री केजरीवाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। उनकी जमानत याचिका पर कल दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी जिस पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस पर आज फैसला आ सकता है।

संजय सिंह ने दिल्ली के मंदिर में की पूजा

वहीं, तिहाड़ जेल से रिहा होने के एक दिन बाद आप के राज्यसभा सासंद संजय सिंह ने आज अपनी पत्नी के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा की। सिंह को अब खत्म हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को जमानत दे दी। संजय ने राजघाट जा कर महात्मा गांधी को भी श्रद्धांजलि दी। बाद में वह जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ आप नेता सत्येंद्र जैन के परिवार से मिलेंगे।

केजरीवाल की पत्नी से की मुलाकात की

बुधवार को तिहाड़ से रिहा होने के बाद संजय सिंह और उनकी पत्नी अनीता ने केजरीवाल की पत्नी सुनीता से उनके आवास पर मुलाकात की। संजय सिंह ने मंदिर में पूजा करने के बाद कहा, भगवान हनुमान के आशीर्वाद से मुझे जमानत मिल गई। मैं अपनी पत्नी के साथ यहां हनुमान जी के दर्शन करने आया था। मैंने आप के अन्य नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जल्द जेल से बाहर आने के लिए प्रार्थना की है। संजय सिंह 13 अक्टूबर, 2023 से यहां उच्च सुरक्षा वाली तिहाड़ जेल में बंद थे। बुधवार को जैसे ही वह जेल से बाहर आए आप कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाई। इसके बाद वह अपने समर्थकों का अभिवादन करने के लिए अपने वाहन के ऊपर चढ़ गए।

कहा, तानाशाही सरकार ने सीएम को सलाखों के पीछे डाला

उन्होंने अपने आवास से बाहर निकलते समय संवाददाताओं से कहा, आप कार्यकर्ताओं के बीच कल रात का उत्साह यह दर्शाता है कि वर्तमान स्थिति में जब अन्याय और अत्याचार की सभी सीमाएं पार हो गई हैं और एक तानाशाही सरकार ने एक मुख्यमंत्री को सलाखों के पीछे डाल दिया है, जिसे दिल्ली के दो करोड़ निवासियों द्वारा चुना गया था। आप के सभी मंत्री, विधायक और नेता अपने नेता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं। (Bhasha Input)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!