दो खाएगा...केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल का अमानवीय रवैया, ऑक्सीजन सिलेंडर न मिलने की शिकायत पर भड़के-VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2021, 10:45 PM IST

Union Minister Prahlad Patel Video:मध्य प्रदेश के दमोह के एक अस्पताल के बाहर केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ऑक्सीजन के लिए हताश एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने की बात कहते हुए कैमरे में कैद हो गए। 

दो खाएगा...केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल का अमानवीय रवैया, ऑक्सीजन सिलेंडर न मिलने की शिकायत पर भड़के-VIDEO
Photo Credit: Twitter

मध्य प्रदेश के दमोह से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कोरोना काल की गंभीरता में किसी भी प्रकार से उचित नहीं कहा जा सकता, दमोह के एक अस्पताल के बाहर एक आदमी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल से शिकायत की, 'हम इतने हताश हैं, हमें ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिला...इसको कहते हुए वो शख्स थोड़ा उत्तेजित होता दिखा इसपर  केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने उससे कहा-दो खाएगा...

ये घटना मध्य प्रदेश के दमोह जिले की है जहां केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने अस्पताल में सुविधाओं की कमी की शिकायत कर रहे मरीज के परिजनों को डांटते हुए थप्पड़ मारने की बात कही ये मामला कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है।

कोरोना संक्रमित लोगों का अस्पतालों में सही तरीके से इलाज नहीं हो पा रहा है बेड की किल्लत ऑक्सीजन की कमी की वजह से मरीजों के परिजन बेहद परेशान हैं ऐसे में जब मरीज का एक परिजन केंद्रीय मंत्री के सामने भड़क गया तो मंत्री ने उसे थप्पड़ मारने की बात कही।

प्रह्लाद पटेल जब निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्हें देखते हुए मरीजों के परिजन उनके पास पहुंच गए और एक मरीज के परिजन ने मंत्री से ऑक्सीजन की कमी की शिकायत की तो मंत्री ने भड़कते हुए कहा कि चुप रहो नहीं तो दो खाओगे, मंत्री ने जब परिजन को 'दो खाने' की धमकी दी तो उसने कहा कि मेरी मां मर रही है बताओ हम क्या करें इस पर मंत्री थोड़े नरम हुए।

वीडियो साभार-Satya Vijay Singh_twitter

End of Article