Assam: असम के नए मुख्यमंत्री होंगे हिमंत विस्वा सरमा, सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2021, 01:30 PM IST

New CM of Assam:असम के नए मुख्यमंत्री के नाम पर आज मुहर लग गई है और हिमंत विस्वा होंगे अब असम के नए मुख्यमंत्री,सोनोवाल ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है।

Assam: असम के नए मुख्यमंत्री होंगे हिमंत विस्वा सरमा, सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा

गुवाहाटी:असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले राज्यपाल जगदीश मुखी को रविवार को अपना इस्तीफा सौंपा। गुवाहाटी में बीजेपी विधायकों की बैठक में हेमंत बिस्वा शर्मा नाम पर मुहर लग गई अब वो असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

एक सप्ताह पहले स्पष्ट बहुमत के साथ राज्य के विधानसभा चुनाव में बीजेपी नीत गठबंधन ने जीत हासिल की थी।गौर हो कि असम का मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर खासी कवायद हुई थी और ये तय करने के लिए सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्व सरमा को शनिवार को दिल्ली बुलाया गया था।

दोनों ही मुख्यमंत्री पद की रेस में थे बाजी हिमंत बिस्व के हाथों लगी

इस बैठक में विचार किया गया कि किसे राज्य की कमान संभालनी है दोनों ही मुख्यमंत्री पद की रेस में थे,वहीं सोनोवाल ने इससे पहले कहा था कि सरकार का गठन तय समय पर होगा हमारा अभी फोकस राज्य में फैल रहे कोरोना वायरस को रोकने करने में और लोगों की जान बचाने में है। गौर हो कि 2 मई को घोषित हुए चुनाव नतीजों में सत्तारूढ़ बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने 75 सीटें जीती हैं वहीं विपक्षी महागठबंधन को 30 सीटें मिली हैं।

बिस्वा सरमा ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का कमल थामा था

हिमंत बिस्व सरमा की बात करें तो साल 2016 के विधानसभा चुनाव के ऐन पहले बिस्वा सरमा ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का कमल थामा था। उस वक्त भी उन्हें मुख्यमंत्री पद के सशक्त दावेदार के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन तब जीत का परचम फहराने के बाद पार्टी ने सोनोवाल को राज्य का सीएम बनाया था।

End of Article