Uttar Pradesh: योगी के मंत्रियों को आज हो सकता है विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिल सकता है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2022, 06:45 AM IST

Yogi Adityanath Cabinet: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की नई कैबिनेट में शामिल मंत्रियों के विभागों का बंटवारा आज हो सकता है। शुक्रवार को 52 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

Uttar Pradesh: योगी के मंत्रियों को आज हो सकता है विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिल सकता है

उत्तर प्रदेश में योगी 2.0 का आगाज हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 52 मंत्री अपने पद की शपथ ले चुके हैं। आज संभावना है कि सभी मंत्रियों के विभाग का आवंटन किया जाए। संभव है कि शपथ लेने वाले सभी 52 मंत्रियों को आज दोपहर तक उनके विभागों की जिम्मेदारी दे दी जाए। सूत्रों के मुताबिक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को उनका पुराना लोक निर्माण विभाग सौंपा जा सकता है। जबकि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक नगर विकास मंत्री बनाए जा सकते हैं। 

वहीं स्वतंत्र देव जल शक्ति मंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इन सबके बीच पूर्व IAS अरविंद शर्मा को स्वास्थ्य विभाग दिया जा सकता है। उधर, बेबी रानी मौर्य को शिक्षा मंत्री बनाया जा सकता है। सुरेश खन्ना को वित्त और संसदीय कार्य मंत्री बनाया जा सकता है। सूर्य प्रताप शाही को कृषि या फिर गन्ना विकास, धर्मपाल सिंह ग्राम्य विकास मंत्री, भूपेंद्र चौधरी को पंचायती राज विभाग मिल सकता है। लक्ष्मी नारायण चौधरी एक बार फिर दुग्ध विकास और पशुपालन संभाल सकते हैं। योगी सरकार के मंत्री आशीष पटेल को प्रावधिक शिक्षा की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है तो जितिन प्रसाद को बेसिक शिक्षा मिल सकता है। बताया जा रहा है कि गृह और औद्योगिक विकास समेत एक दर्जन से ज़्यादा विभाग खुद सीएम योगी आदित्यनाथ के पास रहने की संभावना है।  

योगी आदित्यनाथ की दूसरी सरकार के मंत्रिमंडल में 31 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि पिछली सरकार की टीम में से 21 को दोबारा जगह दी गई है। 36 मंत्रियों की उम्र 40-60 के बीच है, जबकि दो की उम्र 40 से कम है और 12 की उम्र 60 साल से अधिक है। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना, बरेली से तीसरी बार विधायक हैं, 73 साल के सबसे बड़े हैं, जबकि उसी रैंक के उनके सहयोगी संदीप सिंह, अनुभवी भाजपा नेता कल्याण सिंह के पोते 31 साल के सबसे छोटे हैं। ओबीसी के 19 मंत्री, ठाकुर और ब्राह्मण सात-सात, दलित (8), वैश्य (4) के अलावा एक मुस्लिम और एक सिख भी हैं।

End of Article