Exclusive: योगी के मंत्री संजय निषाद और असीम अरुण ने बताया क्या होगा सरकार का नया प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2022, 07:57 PM IST

उत्तर प्रदेश में नए कैबिनेट के गठन के बाद योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद और असीम अरुण से टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत की। यहां जानिए क्या है आगे की प्लानिंग।

उत्तर प्रदेश में नए कैबिनेट के गठन के बाद Times Now नवभारत पर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और असीम अरूण ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के प्लान में इस बार क्या-क्या शामिल है और इससे 2024 में बीजेपी को क्या फायदा होगा। संजय निषाद ने कहा कि ये मेरा मंत्रिपरिषद नहीं है, यह मेरा समाज का और पूरे देश के मछुआरे का पद है। उनके लिए 24 घंटे दरवाजे खुले हैं। मैं उनकी सेवा के लिए हूं। उनके न्याय के लिए खड़ा रहूंगा। 2024 में भी बीजेपी के साथ रहने की बात उन्होंने कहा कि भगवान राम ने निषाद राज को गले लगाया था वह मिलन कलयुग में भी बरकरार है। भारतीय जनता पार्टी बड़ा भाई है। मोदी जी, योगी जी हमें गले लगाया है। एक इतिहास बनाया है। 70 साल के रावण राज को खत्म करके पूरे देश में रामराज्य स्थापित करने में हमारा सहयोग रहेगा। 

2022 के चुनाव में जीत पर उन्होंने कहा कि मैं मोदी जी को बधाई दूंगा क्योंकि उनकी नीतियों से हमारे समाज को फायदा हुआ, चाहे जन कल्याण योजना हो या अन्न योजना हो,  मछुआरे के लिए अलग से कई योजनाएं चलाई गई हैं। उनकी नीतियों को जनता मुहर लगाई। उसे स्वीकारा। योगी आदित्यनाथ का सुशासन और राशन की व्यवस्था को जनता ने विश्वास दिया। उसकी को सुदृढ़ करना है। उत्तर प्रदेश को एक नंबर राज्य बनाना है। 

एनडीए गठबंधन की जीत में अपनी हिस्सेदारी पर उन्होंने कहा कि 160 सीटों पर मछुआरे की पावर थी। जिस वोट पर पौवा, पैसे का लेबल लगा था, बिकाऊ है, पिआऊ है। उसपर आज दिन हमने पार्टी का लेबल लगाया। उसे पावर दिलाया। कमल में पावर है तो हमारे समाज ने उसे साथ दिया है। हमें स्टार प्रचारक बनाया। हमने सर्वाधिक मत अपने गठबंधन को दिलाया। चाहे वह अपना दल रहा हो या भारतीय जनता पार्टी, निषाद पार्टी रहा हो। उस पर ट्रांसफर कराने में कामयाबी मिली है।

आईपीएस अधिकारी रहे योगी कैबिनेट में शामिल होने वाले असीम अरुण ने कहा कि पुलिस की नौकरी करते हुए हमने प्रयास किया कि एक सिस्टम बनाया जाए। डायल 100 और  112 या क्राइम रिकॉर्ड सिस्टम हो। जो विभाग मिलेगा उस पर काम करेंगे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!