नई दिल्ली : गलवान घाटी में हुई चीन के साथ हुई हिंसा के बाद सीमा पर बने तनावपूर्ण माहौल पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी पार्टियों ने एकजुटता दिखाते हुए सरकार का खुलकर समर्थन किया। पीएम मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित इस वर्चुअल बैठक में सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। गत 15 जून की रात गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुए खूनी संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हुए। सैनिकों की शहादत पर देश में चीन के खिलाफ काफी गुस्सा है। समझा जाता है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के साथ ताजा हालात की जानकारी विपक्ष के नेताओं को दी है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चीनी सैनिकों के घुसपैठ को लेकर कई सवाल किए और कहा कि सरकार को सर्वदलीय बैठक और पहले बुलानी चाहिए थी। इस सर्वदलीय बैठक के बारे में समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से विपक्ष के नेताओं की राय जाहिर की है-
'आंखे निकालकर हाथ में दे देगी सरकार', सर्वदलीय बैठक में उद्धव ठाकरे की चीन को ललकार
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jun 19, 2020, 08:59 PM IST

