नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती से आज सीबीआई लगातार दूसरे दिन पूछताछ कर रही है। कल यानी 28 अगस्त को रिया से सीबीआई ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। TIMES NOW के पास सीबीआई के वो सवाल हैं, जो कि रिया चक्रवर्ती से पूछे जाने हैं।
CBI के इन सवालों से होगा रिया का सामना:
सीबीआई इस मामले में अब तक सुशांत के साथ फ्लैट में रहने वाले उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, खाना बनाने वाले नीरज सिंह और घरेलू सहायक दीपेश सावंत और अन्य से पूछताछ कर चुकी है। गुरुवार को एजेंसी ने रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया था। शौविक से आठ घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ कर के उनका बयान दर्ज किया।
End of Article

