शत्रुघ्न सिन्हा ने BJP को किया 'खामोश', पत्नी पूनम सिन्हा ने कहा- यह केवल भारत में ही हो सकता है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2022, 07:40 PM IST

शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पटना साहिब में उन्हे हार मिली। उसके बाद टीएमसी में शामिल हुए आसनसोल लोकसभा उपचुनाव रिकॉर्ड मतों जीते। उसके बाद पत्नी ने कहा कि यह केवल भारत में ही हो सकता है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने BJP को किया 'खामोश', पत्नी पूनम सिन्हा ने कहा- यह केवल भारत में ही हो सकता है
Photo Credit: ANI

आसनसोल (पश्चिम बंगाल) : अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार के तौर पर आसनसोल लोकसभा उपचुनाव जीत लिया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के अग्निमित्र पॉल को 3,03,209 मतों के भारी अंतर से मात दी। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक सिन्हा को 6,56,358 वोट मिले जबकि पॉल को 3,53,149 वोट मिले। इस तरह उन्होंने बीजेपी को 'खामोश' कर दिया। इस चुनाव में माकपा के पार्थ मुखर्जी को 90,412 वोट मिले और कांग्रेस के प्रसेनजीत पुतांडी को 15,035 वोट मिले।

आसनसोल लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी जीत का प्रमाण पत्र लिया। इस दौरान उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी उनके साथ थीं। पूनम सिन्हा ने कहा कि हम खुश हैं क्योंकि आसनसोल के लोगों ने खुले हाथों से हमारा स्वागत किया है। ऐसा लगता है जैसे हम आसनसोल से ही हैं। यह केवल भारत में ही हो सकता है जहां लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं।

टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह इस जीत के लिए आसनसोल के लोगों और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के आभारी हैं। दूसरी ओर, पॉल ने कहा कि वह "विनम्रतापूर्वक लोगों के जनादेश को स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि हमें इस फैसले को ध्यान में रखते हुए 2024 के संसदीय चुनावों की तैयारी करनी होगी।

आसनसोल के लिए 12 अप्रैल को हुए उपचुनाव बाबुल सुप्रियो के बीजेपी सांसद के पद से इस्तीफा देने और पिछले सितंबर में टीएमसी में शामिल होने के बाद जरूरी हो गया था। 2019 में, सुप्रियो ने टीएमसी के मुनमुन सेन को 1.97 लाख वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी।
 
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट