खालिस्तान समर्थक गुट ने TIMES NOW नवभारत को दी धमकी, PM मोदी की सुरक्षा चूक पर कवरेज से बौखलाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2022, 12:24 PM IST

Threat to TIMES NOW : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामले में TIMES NOW नवभारत ने खालिस्तानी गुट की साजिश का पर्दाफाश किया है। चैनल के खुलासे से बौखलाए खालिस्तान समर्थक इस गुट ने चैनल को फोन कर डराने की कोशिश की है।

खालिस्तान समर्थक गुट ने TIMES NOW नवभारत को दी धमकी, PM मोदी की सुरक्षा चूक पर कवरेज से बौखलाया

नई दिल्ली : खालिस्तान समर्थक गुट ने सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को धमकी देने के साथ-साथ हमारे सहयोगी न्यूज चैनल TIMES NOW नवभारत को भी धमकी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामले में TIMES NOW नवभारत ने खालिस्तानी गुट की साजिश का पर्दाफाश किया है। चैनल के खुलासों से बौखलाए खालिस्तान समर्थक इस गुट ने चैनल को फोन कर उसे डराने की कोशिश की है लेकिन चैनल सच्चाई उजागर करने के अपने दायित्व से पीछे नहीं हटेगा। TIMES NOW नवभारत खालिस्तान समर्थक गुट की नापाक सोच, इरादे एवं साजिश का पर्दाफाश करता रहेगा।   

खालिस्तानी गुट की साजिश का चैनल ने पर्दाफाश किया है
पीएम मोदी की सुरक्षा चूक में खालिस्तानी गुट की साजिश का चैनल बढ़-चढ़कर पर्दाफाश करता आया है। इससे खालिस्तानी बौखलाए हुए हैं और वे फोन पर धमकी दे रहे हैं। गत पांच जनवरी को पीएम मोदी का काफिला पंजाब के हुसैनीवाला फ्लाईओवर पर करीब 15 से 20 मिनट तक फंसा रहा। इसे पीएम की सुरक्षा में एक बड़ी चूक एवं सेंध के रूप में देखा जा रहा है। इस चूक के बाद पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार कठघरे में है।

चैनल डरेगा नहीं अपना कवरेज जारी रखेगा
बाद में खालिस्तान समर्थक गुट 'सिख फॉर जस्टिस' (एसएफजे) ने सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को धमकी भरे फोन कॉल्स किए। इन रिकॉर्डेड फोन कॉल्स में उसने दावा किया कि उसने ही पीएम मोदी के काफिले को रोकने की साजिश रची और उसने ही प्रदर्शनकारियों को फ्लाईओवर तक पहुंचाया।

पीएम नरेंद्र मोदी सुरक्षा चूक मामला, जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुवाई वाली चार सदस्यीय कमेटी नियुक्त


पीएम मोदी की सुरक्षा चूक पर चैनल जिस तरह से तथ्यों के साथ कवरेज कर रहा है और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है उससे यह अलगाववादी गुट बौखला गया है। यह धमकी उसकी बौखलौहट को दर्शाती है लेकिन चैनल उसकी धमकियों से डरेगा नहीं। TIMES NOW नवभारत बेखौफ होकर अपना कवरेज जारी रखेगा।  
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें