एजुकेशन

CTET 2026: दिसंबर में होगी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, नवंबर के अंत में सिटी स्लिप, जानें कब आएंगे एडमिट कार्ड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET के 22वें संस्करण की संशोधित परीक्षा तारीख जारी कर दी है। पहले यह परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित होनी थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था। अब परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी।

Image

दिसंबर में होगी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET के 22वें संस्करण की संशोधित परीक्षा तारीख जारी कर दी है। पहले यह परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित होनी थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था। अब परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा की नई तारीख के अनुसार अपनी तैयारी की योजना बनानी होगी।

सीबीएसई के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, CTET 2026 परीक्षा का आयोजन 12 और 13 दिसंबर को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब नए शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी पूरी करनी होगी। परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

CTET में होते हैं दो पेपर

CTET में दो पेपर आयोजित किए जाते हैं। पेपर-1 कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होता है, जबकि पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जाता है। उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार एक या दोनों पेपर दे सकते हैं।

नवंबर के अंत में जारी हो सकती है सिटी स्लिप

CTET 2026 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से लगभग 15 दिन पहले जारी की जाती है। ऐसे में अभ्यर्थियों को 27 या 28 नवंबर 2026 के आसपास परीक्षा शहर से जुड़ी जानकारी मिलने की उम्मीद है। सिटी स्लिप में उम्मीदवार को आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है। हालांकि, सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

वहीं, CTET का एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किया जाएगा। इस हिसाब से अभ्यर्थियों को 10 दिसंबर 2026 के आसपास प्रवेश पत्र मिलने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

कितने अंक जरूरी हैं?

CTET में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 150 में से 90 अंक यानी 60 प्रतिशत अंक हासिल करने होते हैं। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। CTET उत्तीर्ण करना शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता प्रदान करता है, लेकिन इससे सीधे नौकरी मिलने की गारंटी नहीं होती।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article