UPPSC यानी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS मुख्य परीक्षा 2025 में सफल अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब तय कार्यक्रम के अनुसार इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे। इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आयोग की ओर से बताई गई तारीख, समय और स्थान का ध्यान रखना होगा। UPPSC PCS Interview 2026 की प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी और अक्टूबर में अलग-अलग तारीखों पर चलेगी। उम्मीदवारों का इंटरव्यू दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।
आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार PCS इंटरव्यू 29, 30 सितंबर और 1, 5, 6, 7, 8, 9, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 21, 22, 23 और 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे।
दो शिफ्ट में होगा इंटरव्यू
इंटरव्यू की पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से होगी। उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर के आधार पर निर्धारित तारीख और शिफ्ट में इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा।
पहली शिफ्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे आयोग परिसर स्थित सरस्वती भवन, प्रयागराज पहुंचना होगा। वहीं दूसरी शिफ्ट के उम्मीदवारों को दोपहर 12:30 बजे तक सरस्वती भवन पहुंचना अनिवार्य है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: MPESB ने जारी किया ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 के तहत पटवारी और दूसरी परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी किया
इंटरव्यू एडमिट कार्ड भी होगा जारी
UPPSC PCS इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 22 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें दी गई अपनी तारीख, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जानकारी को ध्यान से जांच लें।
UPPSC PCS Interview Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
इंटरव्यू का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर Combined State/Upper Subordinate Services Exam 2025 के Interview Letter से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करके सबमिट करनी होगी। लॉगिन पूरा होने के बाद इंटरव्यू एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें और इंटरव्यू के दिन अपने साथ लेकर जाएं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: AIIMS INI CET 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 13 अक्टूबर तक aiimsexams.ac.in पर करें अप्लाई, जानें कब है परीक्षा
