क्रिकेट

ना विराट कोहली ना रोहित शर्मा, पैट कमिंस ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया सबसे मुश्किल बल्लेबाज

Pat Cummins Toughest Batters List: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस से एक शो के दौरान अलग-अलग देशों के सबसे मुश्किल बल्लेबाजों के बारे में पूछा गया था। इस पर उन्होंने भारत से ना तो विराट कोहली और ना ही रोहित शर्मा का नाम लिया।

Image

पैट कमिंस (फोटो साभार- ICC/BCCI)

Pat Cummins Toughest Batters List: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और दिग्गज आलराउंडर पैट कमिंस से जब सबसे मुश्किल भारतीय बल्लेबाज का नाम पूछा गया तो सभी को लगा होगा कि वह विराट कोहली या रोहित शर्मा का नाम लेंगे। हालांकि, कमिंस ने सबको चौंकाते हुए चेतेश्वर पुजारा को सबसे कठिन भारतीय बल्लेबाज बताया। एक इंटरव्यू के दौरान कमिंस से पूछा गया था कि अलग-अलग देशों में सबसे मुश्किल बल्लेबाज कौन रहा, जिसका सामना करना सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण था। भारत के लिए उन्होंने विराट कोहली या रोहित शर्मा का नाम नहीं लिया, बल्कि चेतेश्वर पुजारा का नाम लिया।

पुजारा को बताया सबसे मुश्किल बल्लेबाज

कमिंस ने कहा, "पुजारा को गेंदबाजी करना हजार पेपर कट से मौत जैसा था। वह 100 डॉट बॉल खेलने को तैयार रहते थे, लेकिन अपना विकेट नहीं देते थे।" पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया को दो बार उसी के घर में हराने में सबसे बड़ा रोल निभाया था। साल 2018-19 और 2020-21 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पुजारा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के लिए दीवार बन गए थे। कमिंस का यह बयान बताता है कि पुजारा किस कदर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर हावी रहे थे। उन्होंने सिडनी, मेलबर्न और ब्रिस्बेन में घंटों बल्लेबाजी करके ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक को थका दिया था। कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड जैसे गेंदबाज लगातार गेंदबाजी करते-करते थक जाते थे, लेकिन पुजारा आउट नहीं होते थे।

कमिंस की लिस्ट में रिटायर बल्लेबाज

कमिंस ने अपनी लिस्ट में सिर्फ रिटायर हो चुके दिग्गजों को शामिल किया। पाकिस्तान से उन्होंने सईद अजमल को सबसे मुश्किल बताया, तो इंग्लैंड से एलिस्टर कुक, साउथ अफ्रीका से एबी डिविलियर्स, न्यूजीलैंड से ब्रेंडन मैकुलम, श्रीलंका से तिलकरत्ने दिलशान और वेस्टइंडीज से क्रिस गेल का नाम लिया। गौरतलब है कि चेतेश्वर पुजारा ने साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया। उन्होंने भारत के लिए 103 टेस्ट में 7195 रन बनाए, जिसमें 19 शतक शामिल हैं। उनका औसत 43 से ज्यादा रहा है। टेस्ट क्रिकेट में भारत की कई ऐतिहासिक जीतों में पुजारा का अहम योगदान रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article