Pakistan Divas:प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा इमरान खान को पत्र, दी ये नसीहत 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2021, 11:14 PM IST

PM modi letter to imran khan:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान को पत्र लिख पड़ोसी मुल्क के लोगों को पाकिस्तान दिवस (national day of Pakistan) पर बधाई दी है।

Pakistan Divas:प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा इमरान खान को पत्र, दी ये नसीहत 

पाकिस्तान के नेशनल डे के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को खत भेजा है, इस मामले से संबंधित लोगों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उनके मुताबिक भारतीय प्रधानमंत्री की ओर से प्रत्येक वर्ष ऐसा पत्र पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के नाम लिखा जाता है। इस खत में उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहता है, इसके लिए आतंक मुक्त वातावरण बहुत जरूरी है।

गौर हो कि पाकिस्तान में 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस (national day of Pakistan) मनाया जाता है, प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में लिखा है कि एक पड़ोसी मुल्क होने के नाते भारत पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध रखना चाहता है।

'पाकिस्तान के नेशनल डे के मौके पर मैं पाकिस्तानी आवाम को बधाई देता हूं'

पीएम मोदी ने 22 मार्च को लिखे पत्र लिखकर कहा, पाकिस्तान के नेशनल डे के मौके पर मैं पाकिस्तानी आवाम को बधाई देता हूं, एक पड़ोसी मुल्क होने के नाते भारत पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध रखना चाहता है, इसके लिए विश्वास, आतंक और दुश्मनी से रहित वातावरण होना आवश्यक है, मानवता के सामने खड़े इस मुश्किल दौर में मैं पाकिस्तान की जनता को कोविड-19 महामारी की वजह से उत्पन्न चुनौतियों से लड़ने के लिए शुभकामनाएं दे रहा हूं।

इमरान को जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं भी दी थीं

प्रधानमंत्री मोदी ने अपन पत्र में कोरोना वायरस से लड़ाई का भी ज़िक्र करते हुए इमरान खान और पाकिस्तान की आवाम को शुभकामनाएं दी हैं वहीं अभी दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड पाजिटिव पाए गए इमरान खान को ट्वीट करके जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं भी दी थीं।

End of Article