पीएम मोदी की 'फ्लाइट' 'पाकिस्तान के एयरस्पेस' से गुजरी, 'अफगानिस्तान रूट' से बचने की कवायद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2021, 05:37 PM IST

PM Narendra Modi US Visit:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय यात्रा पर बुधवार को अमेरिका रवाना हो गए हैं उनकी अमेरिका के लिए नान-स्टाप उड़ान अफगानिस्तान के रास्ते से नहीं जाएगी। 

पीएम मोदी की 'फ्लाइट' 'पाकिस्तान के एयरस्पेस' से गुजरी, 'अफगानिस्तान रूट' से बचने की कवायद
Photo Credit: Twitter

अमेरिका के लिए रवाना हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की नॉन-स्टॉप फ्लाइट (PM Modi's Flight) पाकिस्तान के वायुक्षेत्र (Pakistan Airspace) से होकर गुजरी, गौर हो कि पीएम मोदी बुधवार को तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर रवाना हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ भारतीय वायुसेना के विमान ने दिल्ली से उड़ान भरी है। 

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी का विमान ने अफगानिस्तान (Afganistan) के रास्ते से बचने के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरी, पीएम मोदी के अमेरिका जा रहे विमान के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने के लिए भारत ने पाकिस्तान ने मंजूरी मांगी थी जिसके लिए पाकिस्तान ने हामी भर दी थी।

पीएम मोदी बाइडन सहित विश्व के अन्य नेताओं के साथ वार्ता करेंगे

गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को चार दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए। इस यात्रा में वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सहित विश्व के अन्य नेताओं के साथ वार्ता करेंगे और संयुक्त राष्ट्र महासभाको संबोधित करेंगे। पीएमओ ने एक ट्वीट में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के लिए विमान पर सवार होते हुए। वहां वह कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सहित विश्व के अन्य नेताओं के साथ वार्ता करेंगे और संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित भी करेंगे।'

अमेरिका के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका अमेरिका दौरा उसके साथ व्यापक वैश्विक सामरिक साझेदारी को मजबूती देने, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने का एक मौका होगा।

पीएम मोदी  भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक सामरिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति बाइडन के साथ भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक सामरिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद्दों, खासकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशेंगे, क्वाड समूह के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सूगा के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री अपनी यात्रा का समापन न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में कोविड-19 महामारी से दुनिया के सामने पैदा हुई चुनौतियों सहित आतंकवाद को समाप्त करने की आवश्यकता, जलवायु परिवर्तन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने संबोधन से करेंगे।

End of Article