Kullu Accident: कुल्लू हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हजार देने का किया ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 12:15 PM IST

Kullu Accident: प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा हृदयविदारक है। मैं दुख की इस घड़ी में शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

Kullu Accident: कुल्लू हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हजार देने का किया ऐलान

Kullu Accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए बस हादसे को हृदयविदारक बताया और इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुल्लू जिले में एक निजी बस के खड्ड में गिर जाने से कुछ स्कूली बच्चों समेत 16 लोगों की मौत हो गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कुल्लू हादसे पर जताया दुख

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा हृदयविदारक है। मैं दुख की इस घड़ी में शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन दुर्घटना पीड़ितों को हरसंभव मदद मुहैया करा रहा है।

पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक दूसरे ट्वीट में बताया कि प्रधानमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि दिए जाने की मंजूरी दी है। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि सैंज जा रही बस जंगला गांव के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे खड्ड में गिर गई। उन्होंने बताया कि जिले के अधिकारी तथा बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को नजदीक स्थित एक अस्पताल ले जाया जा रहा है। घटना संबंधी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट