यूपी के गाजियाबाद में बड़ा हादसा, भाटिया मोड़ फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, एक की मौत और कई घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2021, 11:45 PM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक बस भाटिया मोड़ फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं।

यूपी के गाजियाबाद में बड़ा हादसा, भाटिया मोड़ फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, एक की मौत और कई घायल
Photo Credit: ANI

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बुधवार देर शाम बड़ा सड़क हादसा। एक बस भाटिया मोड़ फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और राहत और बचाव कार्य किया गया। बताया जा रहा है कि नीचे सड़क पर जा रहे एक बाइक सवार की बस से दबकर मौत हो गई। 3 लोगों के घायल होने की खबर है। बस में 7 लोग सवार थे।

सूत्रों के मुताबिक बस नीचे गिरने एक बाइक सवार की बस से दबकर मौत हो गई। तीन लोगों घायल बताए जा रहे हैं। बस नोएडा से ऑफिस स्टाफ को लेकर आ रही थी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कि बस गलत दिशा से आ रही थी। फ्लाईओवर पर एक बाइक को टक्‍कर मारने के बाद बस रेलिंग से भिड़ गई और नीचे सड़क पर गिर गई। 

End of Article