Maharashtra Mumbai rains: महाराष्ट्र में भारी बारिश से जनजीवन ठप, NDRF तैनात, लोगों से कहा- घर में रहिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2020, 08:11 PM IST

Maharashtra Mumbai rains: महाराष्ट्र में मुंबई और इसके पड़ोसी जिलों ठाणे तथा पालघर में बुधवार को भारी बारिश हुई, जिससे रेल पटरियों और सड़कों पर जलभराव हो जाने के चलते लोकल ट्रेन तथा बस सेवाएं प्रभावित हो गईं।

Maharashtra Mumbai rains: महाराष्ट्र में भारी बारिश से जनजीवन ठप, NDRF तैनात, लोगों से कहा- घर में रहिए

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इससे कई जगह जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश के कारण ठाणे और पालघर जिलों के कई निचले इलाके डूब गए हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के कमांडेंट राजेंद्र पाटिल ने बताया कि एनडीआरएफ की टीमों को किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए ठाणे और पालघर में तैनात किया गया है। मुंबई में भारी बारिश से रेल की पटरियों और सड़कों पर जलभराव के कारण लोकल ट्रेन और बस सेवाएं बाधित हो गई हैं।

यहां पढ़ें महाराष्ट्र में भारी बारिश से जुड़े 10 बड़े अपडेट:

End of Article