Nisarga Toofan Mumbai : चक्रवात के दौरान क्या करें और क्या न करें, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया परामर्श

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2020, 12:07 PM IST

Dos and Don’ts as Cyclone Nisarga approaches: महाराष्ट्र सरकार ने चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' को देखते हुए लोगों के लिए परामर्श जारी किया है। इसमें कहा गया है कि तूफान के दौरान लोगों को क्या करना चाहिए क्या नहीं।

Nisarga Toofan Mumbai : चक्रवात के दौरान क्या करें और क्या न करें, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया परामर्श
Photo Credit: AP

मुंबई : चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' आज महाराष्ट्र के तट से टकराने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि इस चक्रवात के दक्षिण मुंबई से 100 किलोमीटर अलीबाग के तट से टकराने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने सुबह अपनी बुलेटिन में कहा कि यह चक्रवात अभी दक्षिण पश्चिम अलीबाग से करीब 300 किलोमीटर, दक्षिण पश्चिम मुंबई से 350 किलोमीटर और दक्षिण पश्चिम सूरत से 560 किलोमीटर दूर है। तूफान और बारिश से तटवर्ती इलाकों में लोगों को नुकसान न पहुंचे इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने लोगों से इस दौरान क्या करें और क्या न करें को लेकर परामर्श जारी किया है। इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी लोगों के सुरक्षित रहने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं जो इस प्रकार हैं-

चक्रवात के दौरान क्या करें

क्या न करें

  1. अफवाहों पर भरोसा न करें और न ही इसे फैलाएं
  2. चक्रवात के दौरान किसी वाहन की सवारी न करें।
  3. पहले से क्षतिग्रस्त मकानों से दूर रहें।
  4. सुरक्षित हालात होने पर ही घायल लोगों को बाहर ले जाएं।
  5. तेल एवं ज्वलनशील पदार्थों को रिसने नहीं दें। इसे तुरंत साफ करें।
End of Article