Covishield Vaccine: यहां- जानें किन राज्यों को मिली कितनी खुराक, 16 जनवरी से है वैक्सीनेशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2021, 11:01 AM IST

कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के गोदामों से देश के अलग अलग हिस्सों में पहुंचाने का काम शुरू हो चुका है। इस संबंध में अलग अलग राज्य सरकारों ने क्या व्यवस्था की है इसके बारे में बताएंगे।

Covishield Vaccine: यहां- जानें किन राज्यों को मिली कितनी खुराक, 16 जनवरी से है वैक्सीनेशन

नई दिल्ली। देश के अलग अलग हिस्सों में कोविशील्ड वैक्सीन को पहुंचाने का काम जारी है। इसके लिए 9 प्लेन की मदद ली जा रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अभी तक कुल मिलाकर 54,72,000 खुराकें अलग अलग राज्यों में भेज दी गई हैं। बता दें कि कर्नाटक के बाद कोलकाता सबसे ज्यादा कोविशील्ड की खुराक भेजी गई है।यहां पर हम अलग अलग राज्यों के बारे में बताएंगे। 

दिल्ली में 3 लाख वैक्सीनेशन की योजना
अगर बात दिल्ली की करें तो  टीकों को सीधे दिल्ली के मुख्य कोल्ड स्टोरेज सुविधा पर ले जाया जाएगा जो पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल के विशिष्ट खंडों को तापमान-संवेदनशील टीकों के भंडारण और परिवहन के लिए आवंटित किया गया है। ठंडे कक्षों के साथ-साथ ठंडे कंटेनर भी हैं। दिल्ली में पहले चरण में 3 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण करने की योजना है।


टीकों के परिवहन के लिए दिल्ली हवाई अड्डे का 'प्रोजेक्ट संजीवनी' कोल्ड स्टोरेज जिसमें 2-8 डिग्री सेल्सियस पर भंडारण की सुविधा है, वैक्सीन भेजने में किसी तरह की मुश्किल ना आए इसके लिए वैक्सीन ले जाने वाले ट्रकों के लिए समर्पित गलियारा की व्यवस्था की गई है। दिल्ली में पहले चरण में 3 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण करने की योजना है

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश डोज
उत्तर प्रदेश 2, 64000
बिहार 5,52000
आंध्र प्रदेश 7, 80000
कर्नाटक 6, 4800
पश्चिम बंगाल 9, 96000
चंडीगढ़ 2,28000
दिल्ली 2, 64000
-- ---
तमिलनाडु 7,08000
असम 2,76000
गुजरात 2, 76000
ओडिशा 4,80000


अब तक 54 लाख से ज्यादा खुराकों को अलग अलग राज्यों में भेजा गया है। 

बंगाल और उत्तर पूर्व के राज्यों की यह है तस्वीर
बंगाल और उत्तर पूर्व के राज्यों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन स्पाइसजेट फ्रीजर के माध्यम से दोपहर 2.40 मिनट पर पहुंचेगी।   वैक्सीन के एक हिस्से को राज्य के स्वास्थ्य विभाग में स्थानांतरित कर दिया जाएगा और बाकी को जीएमएसडी में ले जाया जाएगा। बेगल के लिए वैक्सीन की सटीक गिनती अभी तक ज्ञात नहीं है। संबंधित स्थानों पर वैक्सीन के सुरक्षित परिवहन के लिए पर्याप्त सुरक्षा की योजना बनाई गई है।

पंजाब में 2.04 लाख डोज की व्यवस्था
पंजाब को कोविशील्ड की  2.04 लाख डोज मिलेगी और दोपहर 1 बजे पहली खेप पहुंच जाएगी। 

End of Article