Tejas ट्रेन के अंदर अंडरवियर में घूम रहे थे विधायक जी, यात्रियों ने टोका तो करने लगे गाली- गलौच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2021, 09:03 AM IST

JDU MLA Gopal Mandal: बिहार के जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह ट्रेन के अंदर अंडरवियर में घूमते दिख रहे हैं। यहां टोकने पर वह यात्रियों से ही भिड़ गए।

Tejas ट्रेन के अंदर अंडरवियर में घूम रहे थे विधायक जी, यात्रियों ने टोका तो करने लगे गाली- गलौच

नई दिल्ली: अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बिहार के जेडीयू विधायक गोपाल मंडल (JDU MLA Gopal Mandal) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। विधायक महोदय इस बार राजेंद्र नगर (पटना) से नई दिल्ली जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे औऱ इसी दौरान शर्मनाक हरकत करने लगे। चलती ट्रेन में वह कपड़े उतारकर अंडरवियर और बनियान में टहलने लगे। विधायक को इस तरह देखकर ट्रेन में सफर कर रहे सहयात्रियों ने कड़ी आपत्ति जताई तो विधायक यात्रियों से ही उलझ गए और मारपीट पर उतारू होकर मारने की धमकी देने लगे।

बुलानी पड़ी आरपीएफ

सोशल मीडिया पर विधायक की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जिसमें वह अंडरवियर और बनियान में नजर आ रहे हैं। विधायक गोपाल मंडल की इस हरकत पर यात्रियों ने आपत्ति जताई तो गोपाल मंडल यात्रियों से भिड़ गए और गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद ट्रेन के कोच में हंगामा हो गया और मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने विधायक को समझाने की कोशिश की। यह पहली बार नहीं है जब गोपाल मंडल सुर्खियों में आए हैं वह पहले भी अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में आ चुके हैं।

उप मुख्यमंत्री पर लगा चुके हैं आरोप
कुछ दिन पहले ही गोपाल मंडल ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो अवैध रूप से उगाही करते हैं। इशी साल मार्च में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कह रहे हैं, 'हमसे बड़ा लाठीबाज़ कौन है? हमरे पास तो रिवाल्वर रहता ही  है, ज़रूरत पड़ा तो ठोक देंगे।' इतना ही नहीं विधायक गोपाल मंडल के कई वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं। वह एक बार बार बालाओं के साथ मंच पर सार्वजनिक रूप से डांस करते हुए भी नजर आ चुके हैं।

End of Article