Jammu Kashmir: श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ का जवान घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2022, 11:43 PM IST

Jammu Kashmir: श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि आतंकवादियों ने अली जान रोड, ईदगाह पर सुरक्षा बलों की ओर एक ग्रेनेड फेंका। पुलिस ने कहा कि विस्फोट में सीआरपीएफ के एक जवान को मामूली चोट आई है।

Jammu Kashmir: श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ का जवान घायल

Jammu Kashmir: श्रीनगर के ईदगाह इलाके में शनिवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबल के कर्मियों पर एक ग्रेनेड फेंका, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने ये जानकारी दी। श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘आतंकवादियों ने अली जान रोड, ईदगाह पर सुरक्षा बलों की ओर एक ग्रेनेड फेंका।’’ पुलिस ने कहा कि विस्फोट में सीआरपीएफ के एक जवान को मामूली चोट आई है।

श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ का जवान घायल

उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सेना के शिविर पर दो आतंकवादियों द्वारा तड़के किए गए हमले में चार जवानों के मारे जाने के दो दिन बाद ग्रेनेड हमला हुआ है।

अनंतनाग जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी हुआ था घायल

इससे पहले शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाकर्मियों की एक टीम पर आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस/सीआरपीएफ की संयुक्त नाका टीम पर गोलियां चलाई। पुलिस ने कहा कि हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट