LoC पर Pakistan कर रहा था अवैध निर्माण, भारतीय सेना ने कहा रूक जाओ नहीं तो और भी तरीके आते हैं, देखिए ये VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2021, 10:40 PM IST

भारतीय सेना (Indian Army) को जब LOC पर अवैध निर्माण का पता लगा तो सेना ने माइक पर पाकिस्तानियों को चेतावनी दी, उसके बाद ये लोग पीछे हटे।

LoC पर Pakistan कर रहा था अवैध निर्माण, भारतीय सेना ने कहा रूक जाओ नहीं तो और भी तरीके आते हैं, देखिए ये VIDEO

नई दिल्ली: हर बार की तरह फिर से पाकिस्तान की ओर से नापाक हरकत की गई है। LOC पर पाकिस्तान की ओर से अवैध निर्माण की कोशिश की जा रही थी जिसपर भारतीय सेना (Indian Army) की ओर से आपत्ति जताई गई। सेना की ओर से लाउडस्पीकर के जरिए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी गई जिसके बाद जाकर पाकिस्तान ने अवैध निर्माण पर रोक लगाई।

इस घटना की जानकारी मंगलवार को ग्रामीणों के जरिये सेना को मिली। बताया जा रहा है कि मंगलवार को गांव वालों ने भारतीय सेना को पाकिस्तानी के किए जा रहे निर्माण कार्य की जानकारी दी।

सेना ने साफ कहा कि निर्माण नहीं रोका तो गुजारिश नहीं करेंगे हमें और भी तरीके आते हैं। इसे सुनकर पाकिस्तान ने निर्माण फिलहाल रोक दिया है।

गौर हो कि पाकिस्तान की यह हरकत LoC प्रोटोकॉल के खिलाफ है इस प्रोटोकॉल के मुताबिक एलओसी के 500 मीटर के हिस्से में कोई निर्माण नहीं किया जा सकता है। 

End of Article