आतंकवाद मुक्त माहौल में पाकिस्तान से बात कर सकता है भारत, विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा में दिया जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 04:16 PM IST

पाकिस्तान के साथ व्यापार संबंधों को फिर शुरू करने को लेकर विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा में कहा कि भारत आतंकवाद मुक्त माहौल में सभी मुद्दों बातचीत करने के लिए तैयार है।

आतंकवाद मुक्त माहौल में पाकिस्तान से बात कर सकता है भारत, विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा में दिया जवाब
Photo Credit: BCCL

पाकिस्तान के साथ व्यापार संबंधों को फिर से शुरू करने को लेकर विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी जैसा संबंध चाहता है और आतंकवाद मुक्त माहौल में द्विपक्षीय और शांति से किसी मुद्दों, यदि कोई हो, बातचीत करने के लिए प्रतिबद्ध है। अनुकूल माहौल बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है।

End of Article