नई दिल्ली: पूरे देश में आज होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोविड के इस दौर में रंगों से खेलते समय आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए वरना गलती भारी पड़ सकती हैं और इसमें नुकसान भी आप ही का है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसे में होली का त्यौहार भी इसकी चपेट में आ गया है। हालांकि देश में दूसरी तरफ टीकाकरण का अभियान भी जोरों पर हैं लेकिन हमें पूरी तरह सावधानी बरतनी चाहिए।

होली में कोविड से बचने के लिए क्या करना चाहिए
कोविड के इस दौर में रंगो से खेलने के दौरान ध्यान रखें कि कोरोना अभी गया नहीं है इसलिए सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाने से बचें और हो सके तो घर पर रहकर ही इस त्यौहार का आनंद लें। यदि आप ऐसा करते हैं तो वायरस के फैलने का जोखिम कम रहेगा और आप भी सुरक्षित रहेंगे। तो ऐसे में सलाह है कि घर पर बैठकर परिवार के साथ होली मनाएं और घर में बने स्वादिष्ट पकवानों या व्यंजनों का लुत्फ उठाएं।
बाहर निकल रहे हैं तो रखें ये बातें ध्यान
अगर आप घर से बाहर होली खेलने के लिए निकल रहे हैं तो मास्क पहनना और सैनिटाइजर रखना कतई ना भूलें। हो सके तो सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखे। विशेष तौर पर गुलाल या रंग लगाने के लिए लोगों के चेहरे को छूने से बचें और यदि कहीं पर आपको लगता है कि ज्यादा भीड़ नजर आ रही है तो वहां से वापस निकल लें, क्योंकि जान है तो जहान है।

खाते समय रखें ये ध्यान
हो सके तो घर पर बना भोजन ही खाएं और बाहर का खाना खाने से बचें। अगर कहीं पर जा रहे हैं तो वहां खाद्य पदार्थों को छूने से पहले साफ तरीके से धो लें। इसके अलावा घर में भी भीड़- भीड़ करने से बचें और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखें।

