Hiraben 100th birthday: 100वें जन्मदिन पर मां हीराबेन से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, खास पल खास- मुलाकात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2022, 07:38 AM IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने मां हीरा बेन की 100वें जन्मदिन पर गांधीनगर में मुलाकात की।

Hiraben 100th birthday: 100वें जन्मदिन पर मां हीराबेन से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, खास पल खास- मुलाकात

मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर उनसे मिलने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी गांधीनगर पहुंचे चुके हैं। बता दें कि कुछ खास मौकों पर वो अपनी मां से समय निकाल कर मिलते हैं। पीएम मोदी इस खास अवसर पर पावागढ़ मंदिर में मां काली की  पूजा अर्चना भी करेंगे। खास बात यह है कि इस मंदिर से उनकी आस्था जुड़ी हुई है।पावागढ़ पर्वत पर मां काली का मंदिर है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए रोप वे की मदद लेनी पड़ती है। कोई भी श्रद्धालु सीढ़ियों की मदद से भी दर्शन कर सकता है हालांकि उसे करीब 250 सीढ़ियां चढ़नी होगी। खास बात यह है कि मंदिर के शिखर पर 500 साल बाद ध्वजारोहण किया जाएगा।

पीएम नरेंद्र मोदी की अपनी मां हीराबेन से मुलाकात की कई तस्वीरें आईं हैं जो दिल को छूने वाली हैं। एक तस्वीर में वो अपनी मां के पांव पखारते हैं और पांव को कपड़े से पोछते हैं।


एक दूसरी तस्वीर में उनकी मां कुर्सी पर बैठी हुई हैं और पीएम खुद जमीन पर बैठे हैं और एक दूसरे से बातचीत कर रहे हैं। 




एक और तस्वीर में पीएम मोदी अपनी मां का पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं। 


पीएम नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि गुजरात को वो एक बार फिर हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे।


End of Article