Happy Independence Day Quotes 2022: जोश-जज्बे से भरे इन नारों के साथ दें आजादी की मुबारकबाद, बनाएंगे दोस्त-यारों में आपको खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2022, 06:56 AM IST

Happy Independence Day Wishes Quotes in Hindi 2022: आजादी के अमृत महोत्सव के बीच भारत की स्वतंत्रता को 75 साल पूरे हो गए हैं। आप इस दौरान अपने जानने-मिलने वालों को इन कोट्स के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Independence Day Quotes 2022: जोश-जज्बे से भरे इन नारों के साथ दें आजादी की मुबारकबाद, बनाएंगे दोस्त-यारों में आपको खास
Photo Credit: IANS

Happy Independence Day Wishes Quotes in Hindi 2022: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर सबको बधाई देनी है तो इस बार पारंपरिक तरीका न अपनाएं। कुछ नया तरीका ट्राय करते हुए अलहदा अंदाज में शुभकामना संदेश भेजें। इसके लिए देश के महानुभवों के कहे हुए बड़े बयान और नारे आपके काम आएंगे। आप महात्मा गांधी से लेकर सुभाष चंद्र बोस और शहीद भगत सिंह के कोट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि कौन-कौन से कोट्स आपके काम के साबित हो सकते हैं:

  1. "सत्य ही टिकेगा, बाकी सब हमेशा समय के ज्वार में बह जाएगा।" - महात्मा गांधी
  2. "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा।"- बाल गंगाधर तिलक
  3. "सारे जहां से अच्‍छा हिन्‍दोस्‍तां हमारा।" - अल्‍लामा इकबाल 
  4. "सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है।" - रामप्रसाद बिस्मिल
  5. "आधी रात के समय, जब दुनिया सोती है, भारत जीवन और स्वतंत्रता के लिए जाग जाएगा।" - जवाहर लाल नेहरू
  6. "जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं करते हैं, कानून द्वारा जो भी स्वतंत्रता प्रदान की जाती है, वह आपके किसी काम की नहीं है।" - बीआर अंबेडकर
  7. "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।" - नेताजी सुभाष चंद्र बोस
  8. "व्यक्तियों को मारना आसान है, लेकिन आप विचारों को नहीं मार सकते। महान साम्राज्य टूट गए, जबकि विचार बच गए।" - भगत सिंह
  9. "सत्यमेव जयते।" - पंडित मदनमोहन मालवीय
  10. "आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे।" - चंद्र शेखर आजाद 
End of Article