केजरीवाल बोले- Gujarat में तेजी से बढ़ रही है AAP, बौखला गई है बीजेपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 04:57 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने गुजरात दौरे से पहले एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि आप गुजरात में तेजी से बढ़ रही है।

केजरीवाल बोले- Gujarat में तेजी से बढ़ रही है AAP, बौखला गई है बीजेपी
Photo Credit: ANI

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने गुजरात दौरे से पहले बीजेपी पर निशाना साधा है। केजरीवाल 6 और 7 अगस्त को दो दिनों के दौरे पर गुजरात दौरे पर जाएंगे और इस दौरान वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। गुरुवार को केजरीवाल ने गुजरात सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया और दावा किया भाजपा आप की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गई है। 

केजरीवाल का ट्वीट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आप गुजरात में तेज़ी से बढ़ रही है। भाजपा बुरी तरह बौखलाई हुई है। क्या ये सच है कि आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा गुजरात में अमित शाह जी को CM चेहरा घोषित करने जा रही है? भूपेन्द्रभाई पटेल के काम से क्या भाजपा भी नाराज़ है?' दरअसल इसी साल के अंत तक गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ने की तैयारी कर ली है। पिछले एक महीने में कई बार केजरीवाल गुजरात का दौरा कर चुके हैं।

6-7 अगस्त को करेंगे गुजरात दौरा अरविंद केजरीवाल एक बार फिर दो दिवसीय गुजरात दौरे पर आ रहे हैं जिसके तहत 6 अगस्त को टाउनहाल में जामनगर के व्यापारियों को संबोधित करेंगे और सात अगस्त को छोटा उदयपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल कई बड़े ऐलान कर सकते हैं।

कर चुकी है 10 कैंडिडेट घोषित

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है जिसमें उसने आदिवासी, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को शामिल करने का दावा किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गुजरात में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उम्मीदवारों की सूची सबसे पहले आप ने जारी की है। गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य भी है।

End of Article