Gandhi jayanti: राजघाट पहुंचकर PM मोदी ने दी गांधी को श्रद्धांजलि, सोनिया-केजरीवाल ने भी किया याद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2021, 09:36 AM IST

Gandhi jayanti 2021: आज महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजघाट पहुंचकर गांधी को श्रद्धांजलि दी।

Gandhi jayanti: राजघाट पहुंचकर PM मोदी ने दी गांधी को श्रद्धांजलि, सोनिया-केजरीवाल ने भी किया याद

Gandhi Jayanti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा। गांधी जयंती पर मैं आदरणीय बापू को नमन करता हूं। उनके महान सिद्धांत विश्व स्तर पर प्रासंगिक हैं और लाखों लोगों को ताकत देते हैं। 

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को भी श्रद्धांजलि दी और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी राजघाट जाकर गांधी को श्रद्धांजलि दी। 

लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद वह 9 जून, 1964 से 11 जनवरी, 1966 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। वहीं गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 में हुआ था। अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद कराने की लड़ाई का उन्होंने नेतृत्व किया। अहिंसक विरोध का उनका सिखाया हुआ सबक आज भी पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है। 

End of Article