दिल्ली के सीमापुरी में दर्दनाक हादसे में चार की मौत, डिवाइडर पर सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2022, 09:18 AM IST

दिल्ली के सीमापुरी में दर्दनाक हादसे में चार लोगों की की मौत हो गई है। डिवाइडर पर सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचल दिया।

दिल्ली के सीमापुरी में दर्दनाक हादसे में चार की मौत, डिवाइडर पर सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचला

दिल्ली में बीती रात सीमापुरी इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। डिवाइडर पर सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचल दिया।  दिल्ली पुलिस का कहना है कि मंगलवार रात सीमापुरी में डीटीसी डिपो रेडलाइट पार करते समय 1:51 बजे एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के डिवाइडर पर सो रहे 4 लोगों को कुचल दिया और 2 लोगों को घायल कर दिया. दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, एक को मृत घोषित कर दिया गया और चौथे की प्राथमिक उपचार के दौरान मौत हो गई। 

चार की मौत, दो घायल
हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें 52 वर्षीय करीम, 25 वर्षीय छोटे खान, 38 वर्षीय शाह आलम और 45 वर्षीय राहुल है। कुल  दो लोग घायल हैं जिनमें 16 वर्षीय मनीष और 30 वर्षीय प्रदीप है। शामिल वाहन का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया।  दिल्ली पुलिस का कहना है रकि उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

End of Article