Fact Check: क्या कैबिनेट बैठक में हुई सिखों को Army से हटाने की बात? जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2022, 11:22 PM IST

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सुरक्षा को लेकर एक कैबिनेट कमेटी की बैठक में सिखों को भारतीय सेना से हटाने पर चर्चा हुई। 

Fact Check: क्या कैबिनेट बैठक में हुई सिखों को Army से हटाने की बात? जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई

नई दिल्ली: पाकिस्तान आए दिन भारत में तनाव भड़काने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाता रहता है और इसके लिए वह कई फर्जी वीडियो भी साझा करते रहता है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसे पाकिस्तान की  इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के एक प्रोपेगेंडा ट्विटर हैंडल ने एडिट कर ट्वीट करते हुए दावा किया कि भारत सरकार सिखों को भारतीय सेना से हटाने की योजना बना रही है।

फेक ट्विटर हैंडल

ट्विटर हैंडल (@heyanjaliii), जो अंजलि कौर के नाम से है उसने दावा किया, "कैबिनेट की रक्षा मामलों की बैठक में अनुराग ठाकुर और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय सेना से सिखों को हटाने का आह्वान किया।' इस ट्विटर हैंडल को पिछले साल अक्टूबर में बनाया गया था और जिसके लगभग 987 फॉलोअर्स हैं। वीडियो में किसी को भारतीय सेना से सभी पंजाबियों को हटाने की वकालत करते हुए सुना जा सकता है।

फैक्ट चैक

वीडियो में जो दावा किया जा रहा है हमने उसकी पड़ताल की तो पता चला कि इसे पूरी तरह छेड़छाड़ की गई है और फिर एडिट कर उसमें एक साउंड दी गई है जिसे कैबिनेट बैठक से जोड़ा गया है। प्रोपेगेंडा हैंडल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की तस्वीरों का इस्तेमाल किया है और क्लब हाउस चर्चा से एक ऑडियो  उसमें इस्तेमाल किया गया है। पत्र सूचना कार्यालय की जांच में भी यह वीडियो फर्जी पाया गया है।

टाइम्स नाउ हिंदी फैक्ट चेक
दावा
कैबिनेट कमेटी की बैठक में सिखों को भारतीय सेना से हटाने बात हुई।
निष्कर्ष
यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है, जिसे पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल शेयर कर रहे हैं और इसमें कैबिनेट बैठक की तस्वीर तथा क्लब हाउस का वीडियो यूज किया गया है।
यह मीटर दावे की परख करता है
पूरी तरह सत्य अधिकतर सत्य आधा सच अधिकतर झूठ पूरी तरह झूठ
End of Article