UP: 50 साल से ऊपर के 'अनफिट' कर्मचारियों को रिटायर करेगी सरकार? जानिए वायरल खबर की सच्चाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2021, 01:25 PM IST

सोशल मीडिया में एक खबर चल रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यूपी सरकार 50 साल की उम्र पार करने वाले अपने कर्मचारियों की स्क्रीनिंग करेगी और जिसका ट्रैक रिकॉर्ड खराब पाया जाएगा उसे रिटायर कर दिया जाएगा।

UP: 50 साल से ऊपर के 'अनफिट' कर्मचारियों को रिटायर करेगी सरकार? जानिए वायरल खबर की सच्चाई

लखनऊ: सोशल मीडिया पर और विभिन्न वेबसाइट्स में एक खबर चल रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यूपी सरकार 50 साल से अधिक के उम्र के कर्मचारियों को रिटायर करेगी। कहा जा रहा है कि सरकार 50 साल पूरे करने वाले कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग के दौरान जो 'अक्षम, गैर अनुशासित और भ्रष्ट' पाए जाएंगे उन्हें रिटायर कर दिया जाएगा। अब यूपी सरकार की तरफ से इस पर सफाई दी गई है।

उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना विभाग के फैक्ट चैक विभाग ने ट्वीट कर कहा है, 'द्वारा 50 की उम्र में रिटायर करने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। कर्मचारी नियमानुसार सेवा पूर्ण होने पर ही रिटायर होंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवधभूमि न्यूज अकाउंट द्वारा चलाई जा रही खबर फेक है। ऐसी खबरों का प्रसार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'

किया जा रहा था दावा

कहा जा रहा था कि सभी कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की प्रक्रिया होगी और 31 मार्च, 2021 तक 50 वर्ष की आयु तक के सभी कर्माचारियों की स्क्रीनिंग उनके 'प्रदर्शन' के आधार पर की जाएगी। आपको बता दें कि 2019 में राज्य भर में इंस्पेक्टर से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तक के 364 पुलिस कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई थी। इनमें 11 निरीक्षक, 57 उप निरीक्षक, आठ उप निरीक्षक (मंत्रालयी), 80 प्रधान आरक्षक व 200 आरक्षक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल थे। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!