Mumbai में  D-Company Case में 7 जगहों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी, हाल ही में पहले भी हुई थी रेड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2022, 02:14 PM IST

ED Raids Mumbai:देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी की खबर है, बताया जा रहा है कि ये रेड डी कंपनी केस में की जा रही है।

Mumbai में  D-Company Case में 7 जगहों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी, हाल ही में पहले भी हुई थी रेड

D-Company Case ED Raids in Mumbai:मुंबई के डी कंपनी केस (D-Company Case) में 7 जगहों में ED की छापेमारी जारी है आपको बता दें कि कई दिनों से ED की टीमें उन घरों में पहुंच रही है  जिन जिन लोगों का तार डी कंपनी से तार जुड़े हैं ऐसा बताया जा रहा है।

गौर हो कि अभी करीब 6 दिन पहले भी 15 फरवरी को अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और उसकी डी कंपनी (D-Company) पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपना शिकंजा कसते हुए  मुंबई में डी कंपनी से जुड़े 10 ठिकानों पर रेड मारी थी।

बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हाल ही में डी कंपनी के खिलाफ पीएमएलए के तहत केस दर्ज किया था इसके बाद छापे की यह कार्रवाई हुई, दाऊद की डी कंपनी वसूली और हवाला कारोबार में संलिप्त है।

 2018-19 में D-Company के खिलाफ ED ने शुरू की जांच 

ईडी की ये छापेमारी मुंबई के मध्य एवं दक्षिणी इलाके में हुई थी, बताया जाता है कि इन्हीं इलाकों में डी कंपनी ज्यादा सक्रिय रही है।

ईडी ने दाऊद के गुर्गे इकबाल मिर्ची की संपत्तियों को जब्त करने के बाद डी-कंपनी के खिलाफ 2018-19 में जांच शुरू की। मिर्ची, दाऊद का करीबी सहयोगी था। कहा जाता है कि मिर्ची ही भारत में दाऊद का ड्रग का बिजनेस संभालता था और साल 2013 में लंदन में उसकी मौत हो गई। 

End of Article