AAP का Make India No.1 मिशन लॉन्च कर केजरीवाल ने दिए 5 मंत्र, पूछा- भगवान ने भारत को सब दिया, फिर हम पीछे क्यों?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2022, 05:24 PM IST

Arvind Kejriwal starts Make India No.1: बकौल दिल्ली सीएम, "अभी भी लोगों में गुस्सा और सवाल है कि आखिरकार कि हमारे बाद स्वतंत्रता पाने वाले कई छोटे मुल्कों ने हमें इस मामले में पछाड़ कैसे दिया...आखिरकार भारत उनसे पीछे  (विकास के मामले में) कैसे है?"

AAP का Make India No.1 मिशन लॉन्च कर केजरीवाल ने दिए 5 मंत्र, पूछा- भगवान ने भारत को सब दिया, फिर हम पीछे क्यों?
Photo Credit: ANI

Arvind Kejriwal starts Make India No.1: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (17 अगस्त, 2022) को मेक इंडिया नंबर-1 (Make India No.1) मिशन लॉन्च कर दिया। उन्होंने इसके साथ ही देश को फिर से महान और नंबर-1 बनाने के लिए पांच मंत्र दिए। उन्होंने इसके साथ ही अपील की कि हमें लड़ना नहीं है, बल्कि साथ-साथ आगे बढ़ना है।

इस कैंपेन का आगाज करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कहा- हमें भारत को फिर से नंबर-1 बनाना है। हमें हिंदुस्तान को फिर से महान बनाना है। हम इसके लिए राष्ट्रीय मिशन शुरू कर रहे हैं, जिसका नाम मेक इंडिया नंबर-1 (Make India No.1) है। देश के हर नागरिक और 130 करोड़ लोगों को इस मिशन से जुड़ना चाहिए। 

बकौल दिल्ली सीएम, "देश की आजादी को 75 साल पूरे हो चुके हैं। इन वर्षों में हमने काफी कुछ हासिल किया। बहुत कुछ पाया भी पर अभी भी लोगों में गुस्सा और सवाल है कि आखिरकार कि हमारे बाद स्वतंत्रता पाने वाले कई छोटे मुल्कों ने हमें इस मामले में पछाड़ कैसे दिया...आखिरकार भारत उनसे पीछे  (विकास के मामले में) कैसे है?"

सुनें, अपने संबोधन के दौरान केजरीवाल ने क्या कुछ कहाः

उन्होंने कहा- भारत एक महान देश है। भारत की सभ्यता हज़ारों साल पुरानी है। एक समय भारत का डंका पूरी दुनिया में बजा करता था। भगवान ने भारत को सब कुछ दिया है फ़िर हम पीछे क्यों रह गए? अगर नेताओं और पार्टियों के भरोसे देश छोड़ा तो अगले 75 साल और पीछे रह जाएंगे। किसी को "परिवार" प्यारा है तो किसी को "दोस्त" प्यारा है। इन्होंने 75 साल अपना घर भरने के अलावा कुछ नहीं किया।

वह बोले- सिंगापुर हमसे 15 साल बाद आज़ाद हुआ, जापान और जर्मनी द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) में तहस नहस हो गए। ऐसे में लोगों में क्रोध है कि हम पीछे क्यों रह गए? 

End of Article