Damayanthi Amma Death: श्री माता 'अमृतानंदमयी देवी' की मां 'दमयंतीयम्मा' का बीमारी से निधन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2022, 09:56 PM IST

Damayanthi Amma Death: माता अमृतानंदमय की मां दमयंतीयम्मा का सोमवार को उम्र संबंधी बीमारियों के चलते निधन हो गया है।

Damayanthi Amma Death: श्री माता 'अमृतानंदमयी देवी' की मां 'दमयंतीयम्मा' का बीमारी से निधन
Photo Credit: BCCL

श्री माता अमृतानंदमयी (Sri Mata Amritanandamayi Devi) की मां दमयंतीयम्मा (Damayanthi Amma Death) का सोमवार को उम्र संबंधी बीमारियों के चलते निधन हो गया वह 97 साल की थीं। दमयंतीयम्मा ने अमृतापुरी स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली, इस बारे में बताते हुए संस्था ने कहा -भारी मन से हम श्री माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) की माता दमयंती अम्मा के निधन की घोषणा करते हैं।

दमयंती अम्मा ने 97 साल की उम्र में केरल के कोल्लम जिले के अमृतापुरी आश्रम में अपने घर पर वृद्धावस्था में दम तोड़ दिया, आज दोपहर 2:50 बजे निधन हो गया।

श्री माता अमृतानंदमयी देवी के अलावा, दमयंती अम्मा के बेटे और बेटियां कस्तूरी भाई, सुभगन (दिवंगत), सुगुनम्मा, सजिनी, सुरेश कुमार, सतीश कुमार और सुधीर कुमार हैं। उनके दामाद और बहुओं में रिशिकेश, शाजी, राजू, गीता, राजश्री और मनीषा शामिल हैं। अंतिम संस्कार की तारीख और समय जल्द ही घोषित किए जाने के साथ अमृतपुरी आश्रम में होगा।

End of Article