Corona Update: पिछले 24 घंटों में देश में आए कोरोना के 13,313 मामले, 38 मरीजों की हुई मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2022, 10:37 AM IST

Corona Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना से 38 लोगों की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,941 हो गई है।

Corona Update: पिछले 24 घंटों में देश में आए कोरोना के 13,313 मामले, 38 मरीजों की हुई मौत
Photo Credit: ANI

Corona Update: देश में कोरोना के मामलों का बढ़ना लगातार जारी है। वहीं गुरुवार को पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 13,313 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,33,44,958 हो गई है। वहीं कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी बढ़कर अब 83,990 पर पहुंच गई है। लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों ने चौथी लहर को लेकर चिंता बढ़ा दी है। 

देश में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 13,313 मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना से 38 लोगों की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,941 हो गई है। पिछले 24 घंटों में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,303 की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.60 प्रतिशत है। इसके अलावा दैनिक संक्रमण दर 2.03 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.81 प्रतिशत है।

केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार कोविड-19 के लिए 22 जून तक 85,94,93,387 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 6,56,410 नमूनों की जांच बुधवार को की गई। भारत ने पिछले 24 घंटों में कुल 14,91,941 खुराकें दी हैं, जिससे प्रशासित खुराकों की कुल संख्या 1,96,62,11,973 हो गई है। कोरोना के सबसे अधिक मामले दर्ज करने वाले शीर्ष पांच राज्य हैं, केरल (4,224), महाराष्ट्र (3,260), दिल्ली (928), तमिलनाडु (771) और उत्तर प्रदेश (678)।

End of Article