महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, राहुल गांधी अगुवाई में विजय चौक पर कटआउट लेकर पहुंचे सांसद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2022, 01:31 PM IST

पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ साथ महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सांसदों ने दिल्ली के विजय चौक पर धरना दिया था जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल हुए थे।

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, राहुल गांधी अगुवाई में विजय चौक पर कटआउट लेकर पहुंचे सांसद

पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और खुदरा मंहगाई के खिलाफ आज कांग्रेस ने संसद भवन के बाहर विजय चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया। कांग्रेस ने अपना ये प्रदर्शन नायब अंदाज में किया। विजय चौक पर कांग्रेस के सभी सांसद सुबह सुबह पहुंचे। हाथ में सिलेंडर और एलपीजी का कटआउट था। राहुल गांधी ने विजय चौक पहुंच कर सबसे पहले सिलेंडर को फूलों का माला पहनाया। उसके बाद राहुल और सभी सांसद वही धरने पर बैठ गए। कांग्रेस का ये प्रदर्शन अगले कुछ दिनों तक पूरे देश में चलता रहेगा।

कांग्रेस का आज से देशभर में हफ्ते भर पर प्रदर्शन है जिसे "महंगाई मुक्त भारत अभियान" नाम दिया गया है.  आज 31 देशभर में सार्वजनिक जगहों पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कांग्रेस कर रही है.  इसके अलावा 2 से 4 अप्रैल तक जिले स्तर का प्रदर्शन होगा और 7 अप्रैल को राज्यस्तरीय महंगाई मुक्त भारत धरना राज्यों के मुख्यालय में होगा. कांग्रेस नेताओं का तर्क है की मनमोहन सरकार में अंतर्राष्ट्रीय कीमतें अधिक होने के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें कम थी। 


पेट्रोल डीजल की कीमतें पिछले 10 दिनों में 9 बार बढ़ी है. कांग्रेस का ये भी आरोप है की चुनाव के बाद लूट का खेल चालू हो गया है क्योंकि चुनाव से 137 दिन पहले कीमतों में कोई इजाफा नही हुआ था। लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म हुआ कमरतोड़ मंहगाई शुरू हो गई। पार्टी का आरोप है की मोदी सरकार ने पिछले आठ सालों में पेट्रोलियम प्रोडक्ट से 26 लाख करोड़ रुपए कमा लिया है। 


राहुल गांधी ने आज प्रदर्शन में शामिल होते हुए कहा की सरकार पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ना बंद करे। पिछले 9 दिनों में 8 बार दाम बढ़ाए गए है। उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार का जनविरोधी नीति के खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी। एक और जहा राहुल ने दिल्ली में प्रदर्शन किया वही बहन प्रियंका गांधी ने हिमाचल के शिमला में पेट्रोल डीजल के मुद्दे पर प्रदेश के नेताओं के साथ धरना दिया।

End of Article