सिद्धू को मंत्री बनाने के लिए मुझे पाकिस्तान PM ने अनुरोध भेजा था: कैप्टन अमरिंदर सिंह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2022, 05:02 PM IST

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि मुझे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का संदेश मिला था कि नवजोत सिद्धू को सरकार में बहाल किया जाए, क्योंकि वह उनके पुराने दोस्त हैं।

सिद्धू को मंत्री बनाने के लिए मुझे पाकिस्तान PM ने अनुरोध भेजा था: कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। अब उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान पीएम ने अनुरोध भेजा था कि अगर आप सिद्धू को अपने मंत्रिमंडल में ले सकते हैं तो मैं आभारी रहूंगा, वह मेरे पुराने दोस्त हैं। अगर वह काम नहीं करेगा तो आप उसे हटा सकते हैं।

2017 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर अमरिंदर सिंह के सरकार में सिद्धू मंत्री बने। हालांकि वो लगातार विवादों में बने रहे और 2019 में उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया। उन्होंने कई बार अमरिंदर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। 

2018 में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान जाने के लिए भी सिद्धू खूब निशाने पर रहे। इसके लिए अमरिंदर सिंह ने भी सिद्धू की आलोचना की। अब अमरिंदर सिंह ने कहा है कि मुझे पाकिस्तान से संदेश मिला था कि नवजोत सिद्धू को सरकार में बहाल किया जाए, क्योंकि वह इमरान खान के पुराने दोस्त हैं। 

इससे पहले रविवार को अमरिंदर सिंह ने दावा किया कि सिद्धू के पास दिमाग नहीं है और उन्होंने (सिंह ने) पांच साल पहले पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस अक्षम व्यक्ति (सिद्धू) को पार्टी में शामिल न करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस अध्यक्ष ने करीब पांच साल पहले यह पूछा था कि सिद्धू कैसे हैं, तो मैंने कहा था कि यह आदमी कांग्रेस पार्टी का सदस्य होने के बिल्कुल काबिल नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने (श्रीमती गांधी ने) सिद्धू को पार्टी में शामिल कर लिया था। पहले ही दिन से मैंने कहा है कि इस आदमी के पास दिमाग नाम की चीज नहीं है। मैंने यह सब कांग्रेस अध्यक्ष से कहा था, जब उन्होंने मुझसे पूछा था कि सिद्धू कैसे पार्टी के लिए हितकारी साबित होंगे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट