बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत से भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं क्योंकि राज्य में चुनाव परिणामों को लेकर जैसे कयास लगाए जा रहे थे उसके बीच एनडीए के पक्ष में जो रिजल्ट आया है उससे बीजेपी गदगद है और इसको सेलिब्रेट करने के लिए बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल है, पीएम मोदी ने भी यहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका आभार जताया साथ ही उत्साह भी बढ़ाया।
गौरतलब है कि बिहार में बीजेपी का प्रदर्शन कयासों से कहीं ज्यादा अच्छा रहा है और एनडीए में शामिल बीजेपी ने बिहार में 74 सीटों पर जीत दर्ज की है, बीजेपी ने जबकि महज 110 सीटों पर ही चुनाव लड़ा था वहीं JDU को 43 सीटें मिलीं हैं। NDA 125 सीटों पर जीत के साथ पूर्ण बहुमत हासिल करने में कामयाब रही, जबकि महागठबंधन 110 सीटों पर सिमटकर रह गया है।
बीजेपी मुख्यालय पर जश्न, पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें-
कहा जा रहा है कि बिहार विधान सभा चुनाव में एक बार फिर मोदी मैजिक (Modi Magic) ने काम किया और बिहार में इस चुनाव में जोरदार उपस्थिति भी दर्ज कराई है।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से प्रदेश में सत्ताधारी एनडीए ने 125 सीटें जीत ली हैं और बहुमत का जादुई आंकड़ा प्राप्त कर लिया, वहीं, विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीट जीती हैं,एनडीए में शामिल बीजेपी ने 74 सीटों पर, जेडीयू ने 43 सीटों पर, विकासशील इंसान पार्टी ने 4 सीटों पर और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने भी 4 सीटों पर जीत दर्ज की है।
इससे पहले कल पीएम मोदी ने बिहार विधानसभा में एनडीए को मिली जीत के लिए बिहार की बहन-बेटियों की सराहना की है, उन्होंने कहा है कि बिहार की बहनों-बेटियों ने इस बार रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग कर दिखा दिया है कि आत्मनिर्भर बिहार में उनकी भूमिका कितनी बड़ी है।


