देश

तिहाड़ में बंद सुकेश की एक और चिट्ठी, 'आप' को बताया, इतने दिनों तक क्यों रहा चुप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2022, 08:35 AM IST

जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर की चिट्ठियां एक एक कर बाहर आ रही हैं। इस दफा उसने दिल्ली के उपराज्यपाल को खत लिखकर बताया है कि आप के मंत्री और सरकार पर आरोप लगाने में इतने वर्षों तक चुप्पी क्यों साध रखी थी।

Image

इस समय तिहाड़ जेल में बंद है सुकेश चंद्रशेखर

दिल्ली में एलजी को तीन चिट्टियां लिखकर आम आदमी पार्टी(aam adami party) और केजरीवाल(arvind kejriwal) पर आरोप लगाने वाले सुकेश चंद्रशेखर(sukesh chandrshekhar) की तरफ से चिट्ठियों का सिलसिला जारी है। सुकेश ने अपने वकील और मीडिया को एक और चिट्ठी लिखी है। वकील के माध्यम से यह चिट्ठी मीडिया को दी गई है। जिसमें केजरीवाल पर फिर से आरोप लगाए गए हैं। सुकेश ने इस बार केजरीवाल से सवाल पूछे हैं। इसमें सुकेश चंद्रशेखर ने पूछा है चुनाव के दौरान ईडी(ed) और सीबीआई(cbi) की बात मैं क्यों कर रहा हूं, यह सवाल मुझसे किया गया है। यह भी पूछा गया है कि मैंने पहले खुलासा क्यों नहीं दिया, तो मैं इसका जवाब देता हूं।

इसलिए चुप रहा

मैंने पहले सब कुछ नजरअंदाज कर दिया था और मैं चुप रहा था। लेकिन जेल में जो लगातार धमकियां मुझे मिल रही थी और श्री जैन ने मुझे पंजाब चुनाव के दौरान धन देने के लिए कहा था। यह सब कुछ बढ़ता चला गया और मैंने फिर कानून के अनुसार आगे बढ़ने का फैसला लिया।सुकेश ने चिट्ठी में आगे लिखा है कि मैं केजरीवाल को कहता हूं कि ड्रामा बंद करो। आप मुद्दे को डाइवर्ट करने की कोशिश कर रहे हो। यही नहीं सुकेश चंद्रशेखर ने फिर से पूर्व जेल डीजी संदीप गोयल का नाम भी लिया और कहा कि मुझे लगातार धमकियां दी जा रही है। सुकेश ने अपने लेटर में कहा है कि मैं सच्चा हूं मैं किसी से नहीं डरता हूं।

क्या वह सत्यवादी हरिश्चंद्र हैं

इस बार उसने मनीष सिसोदिया के बयान का भी जिक्र किया। उसने कहा कि मुझसे कहा गया है कि मैं इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मेरी मदद की जा रही है। लेटर में सुकेश ने लिखा कि मुझे मदद की जरूरत नहीं है क्योंकि मैं अपने आप में बहुत कुछ हूं। मैं अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए सक्षम हूं।उसने कहा कि आप के विधायक सौरभ जैन ने पूछा कि सुकेश कौन है। क्या वह राजा सत्यवादी हरिश्चंद्र है। मैं इसका भी जवाब देता हूं केजरीवाल जी मैं सवाल पूछ रहा हूं कि मुझ पर पार्टी में 500 करोड़ लाने का दबाव बनाया गया। पंजाब और गोवा चुनाव में फंड देने के लिए भी कहा गया था। मुझे डीजी के खिलाफ हाईकोर्ट से शिकायत वापस लेने की धमकी दी जा रही है। पहले आप इस सब का जवाब दो। यह मत कहो कि यह सब कुछ चुनाव की वजह से हो रहा है। आपका मास्क खुले में से हटाना है।

भगवान का शुक्र, वक्त रहते आया विचार

मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मुझे वक्त रहते सही विचार आया जब 2016 में यह सब कुछ शुरू हुआ था तो मैंने हर चीज का रिकॉर्ड रखा है अंत में कहना चाहूंगा कि केजरीवाल जी आप भड़काना बंद कर दो। आपको भी शिष्टाचार बनाए रखना चाहिए। मैं कानूनी रूप से किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार हूं। फांसी के लिए भी तैयार हूं। लेकिन अगर आप गलत साबित हुए तो क्या आप इस्तीफा देंगे या राजनीति से संन्यास लेंगे आप। आप विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं ऐसा ना करें। सीबीआई जांच होनी चाहिए जय श्री राम।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article