देश

आंध्र प्रदेश CM जगन मोहन रेड्डी पर चुनाव प्रचार के दौरान पथराव, माथे पर आई चोट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2024, 10:38 PM IST

Stones pelting at Andhra Pradesh CM Jagan Mohan Reddy: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर पथराव किया गया है। इसमें उनके माथे पर चोट लगी है। यह घटना 'मेमंथा सिद्धम् यात्रा' के दौरान उस समय हुई जब वह विशेष प्रचार बस पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे।

Image

आंध्र प्रदेश सीएम जगन मोहन रेड्डी पर पथराव

Photo : PTI

Stones pelting at Andhra Pradesh CM Jagan Mohan Reddy: आंध्र प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां विजयवाड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर पथराव किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस घटना में जगन मोहन रेड्डी घायल हो गए हैं और उनके माथे पर चोट आई है। अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि चुनाव प्रचार के दौरान उन पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया।

जानकारी के मुताबिक, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी प्रमुख की बाईं भौंह पर पत्थर से चोट लगी है, डॉक्टरों ने उन्हें बस में तुरंत प्राथमिक उपचार प्रदान किया। यह घटना 'मेमंथा सिद्धम् यात्रा' के दौरान उस समय हुई जब वह विशेष प्रचार बस पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे।

सीएम पर फेंका गया कैट बॉल

वाईएसआरसीपी नेताओं को संदेह है कि जगन मोहन रेड्डी पर कैट बॉल फेंका गया था जिससे वह घायल हो गये। वहीं, आंध्र प्रदेश सीएम के बगल में खड़े वाईएसआरसीपी के विधायक वेलमपल्ली को भी बाईं आंख में चोट लगी है। जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक उपचार के बाद जगन मोहन रेड्डी ने अपनी बस यात्रा जारी रखी। विजयवाड़ा के वाईएसआरसीपी नेताओं ने आरोप लगाया है कि हमले के पीछे तेलुगुदेशम पार्टी के पदाधिकारियों का हाथ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article