देश

Jammu-Kashmir में हो रहे आतंकी हमलों के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग; NSA डोभाल सहित सेना प्रमुख हुए शामिल

Jammu and Kashmir: गृहमंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बता दें, तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमले सहित कई आतंकवादी घटनाओं के बाद पीएम मोदी और अमित शाह ने आतंकवाद विरोधी अभियान तेज करने का निर्देश दिए थे।

Image

आज गृहमंत्री अमित शाह करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही आतंकी घटनाओं के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने आज एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई। अमित शाह ने आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए ये हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी। बैठक में NSA अजीत डोभाल जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे समेत अन्य शीर्ष अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बता दें, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर रविवार को जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे और आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज करने के लिए दिशा-निर्देश देंगे। वह 29 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। गृह मंत्री शाह पीएम मोदी द्वारा इसी तरह की बैठक के तीन दिन बाद एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

जम्मू-कश्मीर में हो चुके हैं कई आतंकी हमले

पीएम मोदी ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमले सहित कई आतंकवादी घटनाओं के बाद आतंकवाद विरोधी अभियान तेज करने का निर्देश दिया था। सूत्रों ने बताया कि अमित शाह को जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति, नियंत्रण रेखा पर बलों की तैनाती, घुसपैठ के प्रयास और आतंकवाद विरोधी अभियानों की स्थिति के बारे में अवगत कराए जाने की भी संभावना है।

बता दें, हाल ही में जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमले हो चुके हैं। आतंकवादियों ने पिछले चार दिनों में रियासी, कठुआ और डोडा जिलों के चार स्थानों पर हमला किया है। जिसमें नौ तीर्थयात्रियों के अलावा एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई, जबकि सात सुरक्षाकर्मियों समेत अन्य लोग घायल हो गए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article