देश

AltNews के मोहम्मद जुबैर और प्रतीक सिन्हा कभी भी नोबेल शांति पुरस्कार की दौड़ में नहीं थे, टाइम्स नाउ का खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 12:18 AM IST

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए मोहम्मद जुबैर और प्रतीक सिन्हा कभी भी पसंदीदा नाम में शामिल नहीं थे। टाइम्स नाउ की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। ये नाम पसंसदीदा तो दूर नामांकित भी नहीं थे।

Image

मोहम्मद जुबैर और प्रतीक सिन्हा कभी भी नोबेल शांति पुरस्कार की दौड़ में नहीं थे

Photo : Times Now Digital

नोबेल के शांति पुरस्कार की शुक्रवार को घोषणा हो गई। इस घोषणा से पहले भारत में चर्चा थी कि अल्ट न्यूज के फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर और प्रतीक सिन्हा को यह पुरस्कार मिल सकता है। टाइम मैगजीन ने इस बात का जिक्र किया था कि ये नाम नोबेल शांति पुरस्कार की पसंदीदा लिस्ट में शामिल थे। हालांकि जब टाइम्स नाउ ने इसकी जांच की तो यह दावा गलत निकला।

टाइम ने 4 अक्टूबर को यह दावा किया था, लेकिन क्या टाइम मैगजीन के पास जुबैर और प्रतीक को पसंदीदा के रूप में दावा करने का कोई तथ्यात्मक आधार था? इसका पता लगाने के लिए, टाइम्स नाउ ने नोबेल समिति से संपर्क किया था, जिसने स्पष्ट रूप से इस बात से इनकार किया कि दावेदारों की कोई शॉर्टलिस्ट थी।

नोबेल समिति ने टाइम्स नाउ को एक ईमेल के जवाब में कहा कि वह न तो मीडिया को और न ही खुद उम्मीदवारों को उनके नामों के बारे में बताती है। इसके अलावा, समिति 50 वर्षों की अवधि के लिए ऐसे नामांकन संबंधी आंकड़ों का खुलासा नहीं करती है। समिति ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि ये अनुमान सरासर अटकलें हैं और कुछ नहीं।

गौर करने वाली बात है कि टाइम पत्रिका ने नामांकित व्यक्तियों पर अपनी रिपोर्ट में तीन स्रोतों का उल्लेख किया - एक रॉयटर्स सर्वेक्षण, जिसमें प्रतीक और जुबैर के नाम नहीं थे। दूसरा सट्टेबाजों की संभावना, जिसमें भी दोनों का कोई उल्लेख नहीं था और तीसरा PRIO निदेशक की लिस्ट थी। इसी लिस्ट में इन दोनों के नाम थे। बता दें कि नामांकित या विजेताओं को तय करने में इसकी कोई भूमिका नहीं होती है।

इस लिस्ट में निर्देशक-हेनरिक उरदल-ने जुबैर और प्रतीक के नामों का केवल "अन्य योग्य दावेदारों" के रूप में उल्लेख किया। उनके नाम PRIO निदेशक द्वारा सूचीबद्ध पांच सिफारिशों की सूची में भी नहीं थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित