देश

CBI के सामने पेश नहीं होंगे अखिलेश यादव, अवैध खनन मामले में मिला था समन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 29, 2024, 11:25 AM IST

Akhilesh Yadav: पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, अखिलेश यादव कहीं नहीं जा रहे हैं। वह लखनऊ में एक बैठक में भाग लेंगे। अखिलेश यादव को सीबीआई द्वारा जारी नोटिस पर उन्होंने कहा, मुझे इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं है, लेकिन यह तय है कि वह आज दिल्ली नहीं जा रहे हैं।

Image

अखिलेश यादव

Photo : ANI

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी (SP) प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि अवैध खनन मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा गवाही के लिए भेजे गए समन पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज दिल्ली नहीं जाएंगे। पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, अखिलेश यादव कहीं नहीं जा रहे हैं। वह लखनऊ में एक बैठक में भाग लेंगे। अखिलेश यादव को सीबीआई द्वारा जारी नोटिस पर उन्होंने कहा, मुझे इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं है, लेकिन यह तय है कि वह आज दिल्ली नहीं जा रहे हैं।

सपा सूत्रों के मुताबिक यादव का यहां पार्टी कार्यालय में पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) की बैठक में शामिल होने का कार्यक्रम है और अब तक उनकी कहीं भी जाने की कोई योजना नहीं है। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा, अखिलेश जी आज पार्टी कार्यालय में पीडीए की बैठक में शामिल होंगे।

खनन पट्टा जारी करने से जुड़े मामले में किया गया तलब

सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के कथित उल्लंघन के जरिए खनन पट्टी जारी करने से जुड़े एक मामले में आज तलब किया है। अखिलेश यादव पर आरोप है कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो उनके कार्यकाल में अधिकारियों ने 2012-16 के दौरान अवैध खनन की अनुमति दी थी और खनन पर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण द्वारा प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से लाइसेंस नवीनीकृत किए गए। अधिकारियों ने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 160 के तहत जारी नोटिस में सीबीआई ने यादव को 29 फरवरी को उसके सामने पेश होने को कहा है।

आरोपी नहीं, गवाह हैं अखिलेश यादव

मामले की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, वह आरोपी नहीं हैं, वह गवाह हैं। अखिलेश यादव ने बुधवार को इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा था और सीबीआई के कदम को आगामी लोकसभा चुनावों से जोड़ा था। यादव ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा, सपा सबसे ज्यादा निशाने भाजपा के पर है। 2019 में मुझे किसी मामले में नोटिस मिला था क्योंकि उस समय लोकसभा चुनाव थे। अब जब चुनाव करीब आ रहा है तो मुझे फिर से नोटिस मिल रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article