देश

'मैं किसी के बाप से डरने वाला नहीं, मुख्तार का नाम लेकर कह रहा हूं वो शहीद है...' वाराणसी में बोले ओवैसी

Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मैं मुख्तार का नाम लेकर कह रहा हूं किसी के बाप से डरने वाला नहीं हूं। मुख्तार अंसारी एक इंसान था, उसे जेल के अंदर जहर देकर मारा दिया। वह शहीद है और शहीदों के बारे में कहा गया है कि शहीदों को मुर्दा कभी मत कहो, वह जिंदा है।

Image

असदुद्दीन ओवैसी

Photo : Twitter

Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने वाराणसी में एक जनसभा को सबांधित किया। इस दौरान उन्होंने, भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ विपक्ष के कई नेताओं पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही ओवैसी ने माफिया मुख्तार अंसारी की मौत का आरोप भी सरकार पर लगाया, उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी जेल में था और उसे जहर देकर मारा गया, इसके साथ ही ओवैसी ने माफिया मुख्तार को शहीद का दर्जा भी दिया। भरे मंच से ओवैसी ने अतीक अहमद की हत्या पर भी सवाल खड़े किए।

ओवैसी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बनारस मोदी का नहीं, बल्कि उस्ताद बिस्मिल्लाह और तुलसीदास की गंगा जमुनी तहजीब का शहर है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश की राजनीति में पिछड़े समाज के लिए एक विकल्प के लिए बनाया गया है, पीडीएम को इंसाल के लिए बनाया गया है। हम 50 साल से वोट देने वाले बने, लेकिर अब हम वोट लेने वाले बनेंगे। संघ, बीजेपी, समाजवादी पार्टी या अन्य पार्टियां सिर्फ जुबान से इंसान की बात करती हैं, लेकिन जमीन पर अमली जामा पहनाने का काम नहीं करतीं।

मुख्तार को बताया शहीद

इस दौरान ओवैसी ने मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद का भी जिक्र छेड़ा। एआईएमआईएम चीफ ने कहा, मैं मुख्तार का नाम लेकर कह रहा हूं किसी के बाप से डरने वाला नहीं हूं। मुख्तार अंसारी एक इंसान था, उसे जेल के अंदर जहर देकर मारा दिया। वह शहीद है और शहीदों के बारे में कहा गया है कि शहीदों को मुर्दा कभी मत कहो, वह जिंदा है। उन्होंने कहा, मुख्तार को बचाने की जिम्मेदारी बीजेपी सरकार की थी, लेकिन इसमें वह नाकाम साबित हुए हैं।

अतीक का भी छेड़ा जिक्र

एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने अतीक अहमद का जिक्र छेड़ते हुए कहा कि पूर्व सांसद जो 10 सुरक्षाकर्मियों के साथ चल रहा था, उसे भी कोई नजदीक से जाकर गोली मार देता है, लेकिन इन सबपर अखिलेश यादव के जुबान से आवाज नहीं निकलती। समाजवादी पार्टी यह चाहती है कि आप भैया के लिए जान कुर्बान कर दो और दरी बिछाओ। ओवैसी ने कहा, एक वक्त ऐसा आएगा जब अखिलेश यादव खुद दरी बिछाएंगे और आपके लिए जान भी देंगे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article