देश

समझें, सत्ता आती-जाती रहती है...एक दिन आप भी चले जाएंगे- PM नरेंद्र मोदी को आगाह कर बोले पूर्व राज्यपाल

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 21, 2022, 07:08 AM IST

Satya Pal Malik on Narendra Modi: मलिक ने इस दौरान सैनिकों की भर्ती से जुड़ी केंद्र की लाई विवादित 'अग्निपथ' योजना को लेकर सरकार पर हमला बोला। कहा कि इससे सेना कमजोर होगी और तीन साल की सेवा के जवान में बलिदान का जज्बा नहीं रहेगा।

Image

बीजेपी के फायरब्रांड नेता और पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर सत्यपाल मलिक ने यह बात राजस्थान के जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कही। (File: AP)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Satya Pal Malik on Narendra Modi: मेघालय (Meghalaya) के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satya Pal Malik) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर जुबानी निशाना साधा है। मलिक ने उनको आगाह करते हुए दो टूक कहा है कि पीएम को यह समझना चाहिए कि सत्ता स्थायी नहीं होती है। वह तो आती-जाती रहती है।

ये बातें रविवार (20 नवंबर, 2022) को उन्होंने राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) में राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ (RUSU) के प्रोग्राम के बीच कहीं। अपने संबोधन में वह बोले, "देश में कई तरह की लड़ाई शुरू होने वाली हैं। किसान फिर से आंदोलन करेंगे तो नौजवान भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।"

सीधे तौर पर पीएम मोदी का नाम लेकर उन्होंने आगे कहा- उन्हें (पीएम मोदी) समझना चाहिए कि सत्ता तो आती और जाती रहती है। इंदिरा गांधी की सत्ता भी चली गई थी, जबकि लोग कहते थे कि उन्हें कोई नहीं हटा सकता है। एक दिन आप भी चले जाएंगे, इसलिए हालात इतने भी न बिगाड़े कि जिसे सुधारा नहीं जा सके।

मलिक ने इस दौरान सैनिकों की भर्ती से जुड़ी केंद्र की लाई विवादित 'अग्निपथ' योजना को लेकर सरकार पर हमला बोला। कहा कि इससे सेना कमजोर होगी और तीन साल की सेवा के जवान में बलिदान का जज्बा नहीं रहेगा। उनके मुताबिक, जवान में जो कुर्बानी देने का जज्बा होता था वह तीन साल के लिए भर्ती किए जाने वाले जवान में नहीं होगा।

बकौल पूर्व राज्यपाल, "...और यहां तक कि मुझे बताया गया है कि उन्हें ब्रह्मोस और अन्य मिसाइलों और हथियारों को छूने की अनुमति नहीं दी जाएगी...इसलिए वे सेना को भी बर्बाद कर रहे हैं।" (पीटीआई इनपुट्स के साथ)

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article