देश

Bihar Elections 2025: बिहार में किस्मत आजमाएगी AAP, संजय सिंह का बड़ा ऐलान- सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Bihar Elections 2025: आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी चुनाव में बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान संजय सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से झुग्गी-झोपड़ियों को गिराने की अभियान रोकने और 'जहां झुग्गी वहीं मकान' का वादा पूरा करने के लिए कहें।

Image

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह (फोटो साभार: @SanjayAzadSln)

Photo : Twitter

Bihar Elections 2025: आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी चुनाव में बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी की बिहार कमेटी के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।

संजय सिंह ने क्या कुछ कहा?

आम आदमी पार्टी बिहार प्रभारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और राज्य कमेटी के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि हम बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। संजय सिंह का यह बयान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भाजपा के नेतृत्व में दिल्ली सरकार के ध्वस्तीकरण अभियान के खिलाफ पटना में पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आया।

'जहां झुग्गी वहीं मकान...'

इस दौरान संजय सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से झुग्गी-झोपड़ियों को गिराने की अभियान रोकने और 'जहां झुग्गी वहीं मकान' का वादा पूरा करने के लिए कहें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिहार के लोगों की दुकानों और घरों को तोड़े जाने के संबंध में मैं चाहतूा हूं कि बिहार के मुख्यमंत्री पीएम मोदी से इसे रोकने के लिए कहें...

बिहार में कब होगा चुनाव?

बिहार में अक्टूबर या नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं किया है। आगामी चुनाव में भाजपा, जदयू और लोजपा से मिलकर बने राजग के सामने अपनी सत्ता को बरकरार रखने की चुनौती होगी, जबकि राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों से मिलकर बना इंडी गठबंधन नीतीश कुमार की सत्ता को उखाड़ फेंकने के इरादे से चुनावी मैदान में उतरेगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!