देश

Sanjay Singh Bail: संजय सिंह को फिर नहीं मिली राहत, 21 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 11, 2023, 03:46 PM IST

Sanjay Singh Bail: दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 21 दिसंबर तक बढ़ा दी। आप सांसद को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच में गिरफ्तार किया था।

Image

कोर्ट में पेशी के लिए जाते हुए संजय सिंह

Photo : ANI

Sanjay Singh Bail: आप सांसद संजय सिंह को एक बार फिर कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट से उन्हें एक बार फिर से राहत नहीं मिली है। संजय सिंह की न्यायिक हिरासत एक बार फिर से बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर तक संजय की न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई है।

मंगलवार को जमानत पर होगी सुनवाई

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 21 दिसंबर तक बढ़ा दी। आप सांसद को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच में गिरफ्तार किया था। एएनआई के अनुसार अदालत ने सिंह की जमानत अर्जी पर मंगलवार दोपहर दो बजे सुनवाई तय की है।

4 अक्टूबर को गिरफ्तार

संजय सिंह को केंद्रीय जांच एजेंसी ने 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी के अनुसार, संजय सिंह कथित तौर पर दिल्ली आबकारी नीति में शराब समूहों से पैसा इकट्ठा करने की साजिश का हिस्सा थे। संजय सिंह का दिनेश अरोड़ा से संबंध बताया जा रहा है। दिनेश अरोड़ा लगातार संजय सिंह के संपर्क में थे। कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच से यह बात साबित हुई है।

सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने कथित शराब अनियमितता मामले में रिमांड और गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह की याचिका पर सुनवाई सोमवार को स्थगित कर दी। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और एसवीएन भट्टी की पीठ ने मामले को 5 फरवरी के लिए आगे की सुनवाई के लिए स्थगित कर दिया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article