देश

Sanjay Singh Bail: AAP नेता संजय सिंह को मिली जमानत, 6 महीने से हैं जेल में बंद; ED ने किया था गिरफ्तार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 2, 2024, 02:53 PM IST

Sanjay Singh Bail: आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिल गई है।

Image

संजय सिंह को मिली जमानत

Sanjay Singh Bail: आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह को उत्पाद शुल्क नीति अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुकदमे की सुनवाई के दौरान जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया है।

ईडी ने नहीं जताई आपत्ति

प्रवर्तन निदेशालय के यह कहने के बाद कि उसे संजय सिंह की जमानत पर कोई आपत्ति नहीं है, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार, 2 अप्रैल को AAP नेता संजय सिंह को जमानत दे दी। उन्हें दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया गया था। संजय सिंह पिछले छह महीने से जेल में बंद थे।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पीबी वराले की पीठ ने छह महीने से जेल में बंद संजय सिंह को रिहा करने का आदेश दिया। मामले की विस्तार से सुनवाई के बाद, शीर्ष अदालत ने कहा- "कार्यवाही लंबित रहने के दौरान संजय सिंह को जमानत पर रिहा किया जाता है।" हालांकि, पीठ ने कहा कि उन्हें ट्रायल कोर्ट द्वारा तय किए जाने वाले नियमों और शर्तों पर रिहा किया जाएगा। शीर्ष अदालत की पीठ ने कहा, संजय सिंह राजनीतिक गतिविधियां जारी रखने के हकदार हैं।

सीएम सहित कई आप नेता जेल में

इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई AAP नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। केजरीवाल और सिसोदिया दोनों इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं। संजय सिंह भी तिहाड़ में ही बंद हैं, अब सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बाद वो जेल से बाहर आ जाएंगे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article