देश

तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मुलाकात करेंगे मंत्री सौरभ भारद्वाज, सीएम दे सकते हैं बड़े निर्देश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2024, 01:36 PM IST

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद मुख्यमंत्री को इंसुलिन देने पर भारी विवाद मचा था। इसके बाद मंगलवार 23 अप्रैल को केजरीवाल को पहली इंसुलिन खुराक दी गई है।

Image

केजरीवाल से मुलाकात करेंगे सौरभ भारद्वाज

Photo : PTI

Arvind Kejriwal in Tihar Jail: दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज बुधवार दोपहर तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के मामले में 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया था हालांकि केजरीवाल ने पद नहीं छोड़ा है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि केजरीवाल जेल से सरकार चलाना जारी रखेंगे।

भगवंत मान ने भी की थी मुलाकात

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी 'आप' के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने 15 अप्रैल को तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मुलाकात की थी। पाठक ने मुलाकात के बाद संवाददाताओं को बताया था कि केजरीवाल हर सप्ताह दो मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और संबंधित विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। केजरीवाल ने गिरफ्तार होने के बाद अपने मंत्रियों को पानी की आपूर्ति और सरकारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता जैसे मुद्दों के समाधान के लिए संदेश भेजा था। उन्होंने पार्टी विधायकों से अपने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करने और वहां के लोगों की मदद करने को भी कहा था।

केजरीवाल को मिली इंसुलिन खुराक

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद मुख्यमंत्री को इंसुलिन देने पर भारी विवाद मचा था। इसके बाद मंगलवार 23 अप्रैल को केजरीवाल को पहली इंसुलिन खुराक दी गई। आप नेता लगातार इसके लिए दबाव बना रहे थे और केजरीवाल का शुगर लेवल भी लगातार ट्विटर पर पोस्ट कर रहे थे। आप नेताओं ने इंसुलिन नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन पर उनकी जान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया था। सौरभ भारद्वाज और आतिशी प्रमुख रूप से इसके लिए आवाज उठा रहे थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article