देश

आखिरकार अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ में दिया गया इंसुलिन, 320 पर पहुंच गया था शुगर लेवल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 23, 2024, 10:30 AM IST

केजरीवाल को इंसुलिन नहीं देने का मामला कोर्ट भी पहुंचा था और दिल्ली की अदालत ने एम्स के डॉक्टरों का एक पैनल गठित कर केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच का निर्देश दिया था।

Image

अरविंद केजरीवाल

Insulin Given To Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आखिरकार तिहाड़ जेल में इंसुलिन दे दिया गया है। आम आदमी पार्टी ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है। केजरीवाल मधुमेह के रोगी हैं और उनका शुगर लेवल यानी शर्करा स्तर लगातार बढ़ रहा था। शुगर लेवर 320 तक पहुंचने के बाद सोमवार शाम को तिहाड़ जेल में उन्हें इंसुलिन दिया गया। केजरीवाल को इंसुलिन नहीं देने का मामला कोर्ट भी पहुंचा था और दिल्ली की अदालत ने एम्स के डॉक्टरों का एक पैनल गठित कर केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच का निर्देश दिया था।

21 मार्च के बाद से मिली पहली खुराक

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद मुख्यमंत्री को पहली इंसुलिन खुराक दी गई है। आप नेता लगातार इसके लिए दबाव बना रहे थे और केजरीवाल का शुगर लेवल भी लगातार ट्विटर पर पोस्ट कर रहे थे। आप नेताओं ने इंसुलिन नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन पर उनकी जान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया था।

आप ने ईडी पर कसा तंज

इंसुलिन दिए जाने के बाद आप ने ईडी पर तंज कसते हुए कहा कि उसे आखिरकार जनता के आगे झुकना ही पड़ा। बता दें कि केजरीवाल को इंसुलिन देने के मामले ने तूल पकड़ लिया था और मामला अदालत में पहुंच गया था। इसे लेकर ईडी और केजरीवाल के वकीलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला। जहां ईडी ने आरोप लगाया कि मधुमेह रोगी होने के बावजूद केजरीवाल घर से मंगाए गए खाने में मिठाई और आम भी ले रहे हैं। इसका केजरीवाल के वकीलों ने जोरदार विरोध करते हुए कहा था कि ईडी का मकसद है कि केजरीवाल को घर का खाना मिलना भी बंद हो जाए।
अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!